चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया के पांच युवा खिलाड़ी

Five Young Indian Players Of Team India in Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से महामुकाबले का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में मेजबान पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा। वहीं, मेगा इवेंट में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 20 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया के पांच युवा खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं।

ऋषभ पंत
01 / 05

ऋषभ पंत

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए घोषित हुई टीम इंडिया में शामिल हैं। उनकी उम्र 27 साल 106 दिन है। वे भारतीय युवा खिलाड़ियों में पांचें नंबर पर हैं।

अर्शदीप सिंह
02 / 05

अर्शदीप सिंह

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल हैं। उनकी उम्र 25 साल 348 दिन है। वे भारतीय युवा खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

शुभमन गिल
03 / 05

शुभमन गिल

इंग्लैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल भी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल हैं। उनकी उम्र 25 साल 132 दिन है। वे भारतीय युवा खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

वॉशिंगटन सुंदर
04 / 05

वॉशिंगटन सुंदर

भारतीय टीम के गेंदबाज ऑलराउंड वॉशिंगटन सुंदर भी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल हैं। उनकी उम्र 25 साल 105 दिन है। वे भारतीय युवा खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

यशस्वी जायसवाल
05 / 05

यशस्वी जायसवाल

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले यशस्वी जायसवाल भी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल हैं। उनकी उम्र 23 साल 21 दिन है। वे भारतीय युवा खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited