शिवम दुबे ने जीत के लिए 216 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 23 गेंद में 65 रन की पारी खेली। उन्होंने मैच में टीम को 4 विकेट पर 63 रन के स्कोर से उबारते हुए 15 ओवर में 145 रन तक पहुंचाया और जीत की आशा को बनाए रखा। (फोटो क्रेडिट Shivam Dubey X)
शिवम दुबे पारी के 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर नॉन स्ट्राइक एंट पर दुर्भाग्यपूर्ण रूप से रन आउट हो गए। हर्षित राणा का शॉट गेंदबाज मैट हेनरी के हाथ पर लगकर स्टंप्स पर जा लगी। शिवम इसके साथ ही 23 गेंद में 65 रन बनाकर रन आउट हो गए।(फोटो क्रेडिट Shivam Dubey X)
शिवम दुबे ने पिच पर पैर जमाने के बाद पारी के 12वें ओवर में कीवी स्पिनर ईश सोढ़ी को आड़े हाथ लिया और उस ओवर में चार छक्के और एक चौके की मदद से कुल 29(2, 4, wd,6, 4, 6, 6) रन बटोर लिए। 29 रन में एक गेंद व्हाइड भी और 28 रन शिवम के खाते में गए। (फोटो क्रेडिट Shivam Dubey X)
शिवम दुबे भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बटोरने के मामले में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। युवराज सिंह ने साल 2007 में डरबन में स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में 6 छक्के की मदद से 36 रन बटोरे थे। वहीं सैमसन ने 2024 में हैदराबाद में रिशाद हुसैन के ओवर में 30 रन बटोरे थे। वहीं रोहित शर्मा ने मिचेल स्टार्क के खिलाफ 2024 में ग्रॉस आइलेट में 28 रन बन जड़े थे। ऐसे में शिवम साझा रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। (फोटो क्रेडिट Shivam Dubey X)
शिवम दुबे ने आतिशी अंदाज में अपना अर्धशतक 2 चौके और 6 छक्के की मदद से 15 गेंद में पूरा किया। छक्के की मदद से उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। शिवम ने करियर के 54वें मैच की 39वीं पारी में टी20आई करियर का पांचवां अर्धशतक 15 गेंद में जड़ा और अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी बना डाला।(फोटो क्रेडिट Shivam Dubey X)
शिवम दुबे ने 15 गेंद में अर्धशतक पूरा करके हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ दिया और भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। हार्दिक ने 16 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। इस सूची में पहले पायदान पर युवराज सिंह और दूसरे पर अभिषेक शर्मा हैं। युवराज ने 12 गेंद में अभिषेक ने 14 गेंद में अर्धशतक जड़ा है। (फोटो क्रेडिट Shivam Dubey X)
भारत न्यूजीलैंड के बीच टी20 में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड भी शिवम दुबे के नाम दर्ज है। साल 2020 में माउंट माउंगनुई में दुबे ने 34 रन एक ओवर में दिए थे। शिवम ने ईश सोढी के खिलाफ 29 रन एक ओवर में बटोरकर छह साल पुराना हिसाब चुकता कर लिया। (फोटो क्रेडिट Shivam Dubey X)