शिमरॉन हेटमायर ने रचा इतिहास, बने वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाज

West Indies vs Scotland Match: वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप ग्रुप सी मैच में शनिवार को स्कॉटलैंड पर 35 रन की जीत से अपने अभियान का आगाज किया। वेस्टइंडीज ने पांच विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाने के बाद स्कॉटलैंड को 18.5 ओवर में 147 रन पर आउट कर दिया। इस मुकाबले में जहां रोमारियो शेफर्ड ने गेंद से धमाल किया तो वहीं शिमरॉन हेटमायर ने बल्ले से धमाल मचाया। हेटमायर ने 177.78 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चलिए जानते हैं कि वह रिकॉर्ड कौन सा है?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Feb 7 2026, 20:20 IST
हेटमायर ने रचा इतिहासImage Credit : AP01 / 07

हेटमायर ने रचा इतिहास

वेस्टइंडीज ने अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की ओर से कई बड़े रिकॉर्ड बने। गेंदबाजी में जहां रोमारियो शेफर्ड ने फाइफर लिया तो वहीं बल्लेबाजी में शिमरॉन हेटमायर ने धमाल मचाया। हेटमायर ने अपनी पारी के दौरान टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। क्या है वह रिकॉर्ड और क्यों वेस्टइंडीज की जीत के बाद वह सुर्खियों में हैं, चलिए जानते हैं।

पहले बल्लेबाजी Image Credit : AP02 / 07

पहले बल्लेबाजी

स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी का न्योता दिया। वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप और ब्रैंडन किंग ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। लेकिन उसके बाद मोर्चा संभाला शिमरॉन हेटमायर जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में नंबर 3 पर खेल रहे थे। हेटमायर ने अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया।

64 रन की तूफानी पारी Image Credit : AP03 / 07

64 रन की तूफानी पारी

शिमरॉन हेटमायर ने 177.78 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंद में 64 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान हेटमायर ने 2 चौके और 6 छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

सबसे तेज अर्धशतकImage Credit : AP04 / 07

सबसे तेज अर्धशतक

शिमरॉन हेटमायर ने केवल 22 गेंद में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 17 साल पुराना क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 23 गेंद में हाफ सेंचुरी लगाई थी।

81 रन की साझेदारीImage Credit : AP05 / 07

81 रन की साझेदारी

हेटमायर और रोवमैन पॉवेल न तीसरे विकेट के लिए शानदार 81 रन की साझेदारी की। दोनों ने ये रन केवल 37 गेंद में जोड़े और वेस्टइंडीज के स्कोर को 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन तक पहुंचा दिया।

147 पर ढेर स्कॉटलैंडImage Credit : AP06 / 07

147 पर ढेर स्कॉटलैंड

183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की टीम 18.5 ओवर में केवल 147 रन पर ढेर हो गई। स्कॉटलैंड के लिए कप्तान रिचर्ड बेरिंग्टन ने 42 जबकि टॉम ब्रुस ने 35 रन का योगदान दिया।

रोमारिया का फाइफरImage Credit : AP07 / 07

रोमारिया का फाइफर

रोमारियो शेफर्ड ने 20 रन देकर पांच विकेट लिये। उन्होंने पारी के 17वें ओवर में इस विश्व कप का पहली हैट्रिक लगाई। पूर्व कप्तान जेसन होल्डर ने 30 रन देकर तीन विकेट चटकाये। यह टी20 वर्ल्ड कप में किसी वेस्टइंडियन गेंदबाज की पहली हैट्रिक है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!