शार्दुल ठाकुर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और अपने 4 ओवर के स्पेल में 39 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इस सीजन उन्होंने मुंबई के लिए 8 मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 10 विकेट अपने नाम किए। उनकी सबसे प्रभावशाली गेंदबाजी पंजाब के ही खिलाफ रही।
शार्दुल ठाकुर ने इस सीजन 8 मैचों में गेंदबाजी करते हुए पहली बार 4 विकेट झटकने का कारनामा किया। अपने IPL करियर में उन्होंने कुल तीन बार यह कारनामा किया है। इसमें दो बार तो उन्होंने पंजाब के खिलाफ 4 विकेट लेने का कारनामा किया है।
शार्दुल ठाकुर पंजाब के खिलाफ हमेशा कहर ढाते हैं। वह साल 2020 के बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। शार्दुल ठाकुर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ साल 2020 से सबसे ज्यादा 17 विकेट अपने नाम किए हैं। इस मामले में राशिद खान दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 16 विकेट झटक हैं।
शार्दुल ठाकुर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अब तक कुल 24 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने पंजाब के खिलाफ कुल 16 मैच खेले हैं, जिसमें 20.54 की औसत से कुल 24 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 12.8 और इकॉनोमी रेट 9.60 रहा है।
शार्दुल ठाकुर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अब तक कुल दो बार एक मैच में 4 विकेट झटके हैं। उन्होंने IPL करियर में कुल तीन बार एक मैच में 4 विकेट लिया है। इस हिसाब से पंजाब के खिलाफ उनका रिकॉर्ड जबरदस्त है। पंजाब के खिलाफ उनका एक मैच में सबसे बेस्ट बॉलिंग स्पेल 4/36 का रहा है।
शार्दुल ठाकुर का एक मैच में सबसे बेस्ट बॉलिंग का रिकॉर्ड 34 रन देकर 4 विकेट है। जो उन्होंने साल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाया है। वहीं दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के खिलाफ 4/36 और तीसरे नंबर पर पंजाब के ही खिलाफ 4/39 रहा है।
शार्दुल ठाकुर ने IPL में अब तक कुल 113 मैच खेले हैं। इसमें 2178 गेंदें फेंकते हुए उन्होंने कुल 117 विकेट अपने नाम किए हैं। शार्दुल ने तीन बार एक मैच में चार विकेट झटके हैं।
क्रिकेट की दुनिया में लॉर्ड ठाकुर के उपनाम से पहचाने जाने वाले शार्दुल ठाकुर ने सबसे पहला IPL साल 2015 में खेला था। उन्होंने उस सीजन एक ही मैच खेला था। इसके बाद साल 2016 को छोड़कर हर IPL में उन्होंने हिस्सा लिया है। उन्होंने अपने IPL करियर की शुरुआत ही पंजाब के लिए की थी, लेकिन अब वह मुंबई की टीम से खेलते हैं।
Jun 14, 2026