संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड में रचा इतिहास, तोड़ा एलेक्स हेल्स का रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ संजू सैमसन का बल्ला जमकर गरजा। अंग्रेज गेंदबाजों की कुटाई करते हुए सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप के नॉक-आउट मुकाबले में भारत की तरफ से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। अपनी तूफानी पारी के दौरान संजू सैमसन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। आइए सभी को विस्तार से जानते हैं।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Mar 5 2026, 20:54 IST
जमकर की धुनाईImage Credit : AP01 / 07

जमकर की धुनाई

​मुंबई के वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। इसमें संजू ने बड़ा योगदान दिया। संजू ने आर्चर की जमकर धुनाई की। हालांकि, उन्हें एक जीवनदान मिला।

मिला जीवनदानImage Credit : AP02 / 07

मिला जीवनदान

दूसरे ओवर में जोफ्रा ऑर्चर की गेंद पर हैरी ब्रूक ने आसान सा कैच टपका दिया। इसके बाद संजू सैमसन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। संजू ने आर्चर को रिमांड पर लिया और कैच छूटने के बाद अगली ही गेंद पर सिक्स जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए।

भारत के लिए जड़ी सबसे तेज फिफ्टीImage Credit : AP03 / 07

भारत के लिए जड़ी सबसे तेज फिफ्टी

संजू ने गेंदबाजी की कुटाई करते हुए 26 गेंद पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद टूर्नामेंट में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा। टी20 वर्ल्ड कप के नॉक-आउट मुकाबले में किसी भारतीय द्वारा जड़ा गया यह दूसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा। इससे पहले साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में युवराज सिंह ने 20 गेंद में फिफ्टी जड़ी थी।

बने पांचवें खिलाड़ीImage Credit : AP04 / 07

बने पांचवें खिलाड़ी

टी20 वर्ल्ड कप के नॉक आउट मुकाबले में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने की लिस्ट में संयुक्त रूप में पांचवें बल्लेबाज बने। इस लिस्ट में फिन एलन पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 19 गेंद पर फिफ्टी जड़ी है। दूसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं उन्होंने 20 गेंद पर यह कारनामा किया था। तीसरे नंबर पर माइकल हंसी मौजूद हैं। हसी ने 22 गेंद पर फिफ्टी जड़ी थी। हेनरिक क्लासेन ने 2024 में 23 बॉल पर और जेसन रॉय ने 2016 में 26 बॉल पर फिफ्टी जड़ी थी।

किशन के साथ की रिकॉर्ड साझेदारीImage Credit : AP05 / 07

किशन के साथ की रिकॉर्ड साझेदारी

अर्धशतक पूरा करने के बाद संजू ने रौद्र रूप धारण किया। उन्होंने ईशान किशन (39) के साथ दूसरे विकेट के लिए गेंद पर 97 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। संजू और किशन के बीच टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी हुई।

विराट कोहली के रिकॉर्ड की कर ली बराबरीImage Credit : AP06 / 07

विराट कोहली के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

इससे पहले साल 2007 में युवराज सिंह और उथाप्पा ने 6.3 ओवर में 84 रन की साझेदारी की थी। संजू और किशन की साझेदारी इनसे आगे निकल गई। ईशान के आउट होने बाद भी संजू का बल्ला नहीं रूका। उन्होंने 211.90 की स्ट्राइक रेट से 42 गेंद पर 89 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान संजू ने 8 चौके और 7 छक्के जड़े।

तोड़ा एलेक्स हेल्स का रिकॉर्डImage Credit : AP07 / 07

तोड़ा एलेक्स हेल्स का रिकॉर्ड

इस पारी की बदौलत संजू सैमसन ने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के नॉक-आउट मुकाबले में भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए। विराट कोहली ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 89 रन की पारी खेली। संजू ने एलेक्स हेल्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में सर्वोच्च स्कोर:- 100* - फिन एलन बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता, 2026 सेमीफाइनल96* - तिलकरत्ने दिलशान बनाम वेस्टइंडीज, द ओवल, 2009 सेमीफाइनल89* - विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई विश्व कप, 2016 सेमीफाइनल89 - संजू सैमसन बनाम इंग्लैंड, मुंबई विश्व कप, 202686* - एलेक्स हेल्स बनाम भारत, एडिलेड, 2022 सेमीफाइनल

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!