रोहित और विराट का सबसे बड़ा दुश्मन, 32 साल के संदीप शर्मा ने तोड़ा IPL रिकॉर्ड

Sandeep Sharma IPL Wickets: आईपीएल इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जो ज्यादा मशहूर तो नहीं हुए लेकिन फिर भी हर टीम चाहती है कि वो उनके खेमे में हो। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं संदीप शर्मा जो सालों से आईपीएल खेल रहे हैं और अब भी कम ही फैंस उनको अच्छी तरह जानते होंगे। अब इस 32 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जिसको जानकर कोई भी उनका सम्मान करेगा।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Apr 8 2026, 13:17 IST
भारत के दो सबसे बड़े बल्लेबाजों के लिए खौफImage Credit : AP01 / 07

भारत के दो सबसे बड़े बल्लेबाजों के लिए खौफ

भारतीय तेज गेंदबाज संदीप शर्मा भारतीय क्रिकेट इतिहास के दो सबसे सफल बल्लेबाजों के लिए हमेशा से खौफ बने रहे हैं और एक बार फिर से ये साबित हो गया है, क्योंकि इस बार उन्होंने इस मामले में सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाकर दिखा दिया है। आगे जानिए संदीप ने क्या कमाल करके दिखा दिया है।

संदीप ने फिर किया रोहित को आउटImage Credit : AP02 / 07

संदीप ने फिर किया रोहित को आउट

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने एक बार फिर खुद को आईपीएल के सबसे अनुभवी गेंदबाजों में से एक साबित कर दिया। उन्होंने गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स की मुंबई इंडियंस पर जीत में रोहित शर्मा का बड़ा विकेट लिया। संदीप ने रोहित को 6 गेंदों में 5 रन पर आउट कर दिया। जो मैच का टर्निंग पोइंट साबित हुआ क्योंकि मुंबई 11 ओवर में 151 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित पर एक बड़ी पारी के लिए निर्भर थे।

रोहित और विराट का सबसे बड़ा दुश्मन संदीपImage Credit : AP/BCCI03 / 07

रोहित और विराट का सबसे बड़ा दुश्मन संदीप

संदीप शर्मा खेल के मैदान पर भारत के दो शीर्ष बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली के सबसे बड़े दुश्मन बन चुके हैं। आईपीएल 2026 के इस मैच में संदीप ने रोहित को विकेट के सामने फंसाया और अपने IPL करियर में उनको छठी बार आउट किया। इस पेसर ने IPL में विराट कोहली को भी सात बार आउट किया है। इस पीढ़ी के दो महानतम भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ अनुभवी तेज गेंदबाज का रिकॉर्ड अब लीग के इतिहास में बेजोड़ है।

संदीप शर्मा ने रचा नया इतिहासImage Credit : AP04 / 07

संदीप शर्मा ने रचा नया इतिहास

IPL करियर में ये छठा मौका था जब संदीप शर्मा ने रोहित शर्मा को आउट किया, जो किसी भी तेज गेंदबाज द्वारा रोहित के खिलाफ सबसे ज्यादा बार सफल होने का रिकॉर्ड है। वो आर विनय कुमार की बराबरी करने में सफल हुए हैं और सभी गेंदबाजों में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे ज्यादा है। इस मामले में उनसे आगे केवल सुनील नरेन और अमित मिश्रा हैं लेकिन ये दोनों स्पिनर हैं। शर्मा ने IPL में विराट कोहली को भी सात बार आउट किया है, जो लीग के इतिहास में किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा है।

IPL में रोहित शर्मा को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले तेज गेंदबाजImage Credit : AP05 / 07

IPL में रोहित शर्मा को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले तेज गेंदबाज

आईपीएल इतिहास में सबसे रोहित शर्मा को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले टॉप 3 तेज गेंदबाज अब इस प्रकार हैं। संदीप शर्मा और आर विनय कुमार (7-7 बार), ड्वेन ब्रावो (6 बार) और उमेश यादव (5 बार)।

IPL में विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले पेसरImage Credit : BCCI06 / 07

IPL में विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले पेसर

वहीं, IPL इतिहास में विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले तेज गेंदबाज इस प्रकार हैं- संदीप शर्मा (7 बार), आशीष नेहरा (6 बार), जसप्रीत बुमराह (5 बार) और मोहम्मद शमी (5 बार)।

रोहित शर्मा और विराट कोहली के खिलाफ संदीप शर्मा का नया रिकॉर्डImage Credit : BCCI07 / 07

रोहित शर्मा और विराट कोहली के खिलाफ संदीप शर्मा का नया रिकॉर्ड

संदीप ने राजस्थान-मुंबई आईपीएल 2026 मैच के बाद अपने करियर में रोहित और विराट को 13 बार आउट किया है। यह लीग के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है। उन्होंने इस खास लिस्ट में लंबे समय से शीर्ष पर मौजूद वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नरेन को भी पीछे छोड़ दिया। किसी भी पेसर ने अपने करियर में यहां तक कि 10 बार भी यह उपलब्धि हासिल नहीं की है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!