आईपीएल 2026 में जहां तूफानी बल्लेबाजी कर रहे वैभव सूर्यवंशी 400 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। वहीं, गुजरात टाइटन्स के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने निरंतरता की मिसाल पेश करते हुए कमाल कर दिया है। उन्होंने विराट कोहली, केएल राहुल सभी को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया।
आईपीएल के 56वें मैच में गुजरात टाइटन्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती है। टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 15 रन के स्कोर पर गिल का विकेट हासिल कर हैदराबाद ने इस फैसले को सही साबित किया। गुजरात ने 64 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवाकर दबाव में आ गई।
हालांकि, एक छोर पर खड़े साई सुदर्शन ने धैर्य दिखाते हुए टीम के लिए रन बनाते रहे। इस दौरान उन्हें वॉशिंगटन सुंदर का साथ मिला। दोनों ने 41 गेंद पर 60 रन की साझेदारी की। सुदर्शन ने 38 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
साई सुदर्शन ने एक छोर संभालकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। वह 44 गेंद पर 5 चौके और दो छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इस अर्धशतकीय पारी की बदौलत साई ने इतिहास रच दिया।
साई सुदर्शन आईपीएल 2026 में 500 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने। साई ने 12 मैच में कुल 501 रन बना दिए हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद हेनरिक क्लासेन इससे मात्र 7 रन पीछे हैं। वह रनचेज के दौरान साई सुदर्शन से आगे निकल सकते हैं और इस सीजन 500 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन सकते हैं। साथ दो सीजन लगातार 500 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। क्रिस गेल 2012 और 2013 में 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। साई 2025 और इस सीजन ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने।
इसके अलावा साई सुदर्शन ने इस सीजन लगातार तीसरा और कुल पांचवां अर्धशतक जड़ा। वह एक शतक भी जड़ चुके हैं। पिछली छह पारियों की बात करें तो इसमें 100, 87, 6, 57, 55 और आज 61 रन बनाए। साई का इस सीजन 155.10 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।
इस अर्धशतकीय पारी के दौरान साई सुदर्शन ने जीटी के लिए एक खास उपलब्धि हासिल की। वह जीटी के लिए सर्वाधिक 3 बार लगातार 50 से अधिक का स्कोर करने वाले पहले बल्लेबाज बने। साल 2024 और 2025 में साई सुदर्शन ने तीन लगातार अर्धशतक जड़े थे। वहीं, इस सीजन भी उन्होंने तीन लगातार अर्धशतक जड़े। शुभमन गिल ने 2025 और 2026 में तीन लगातार अर्धशतक जड़े हैं। हार्दिक ने 2022 में यह कमाल किया है।
Jun 14, 2026