रोमारिया शेफर्ड ने टी20 विश्व कप के पहले ही दिन रचा इतिहास

Romario Shepherd Hat-Trick: वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर रोमारिया शेफर्ड ने टी20 विश्व कप 2026 के पहले दिन के दूसरे स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में इतिहास रच दिया। रोमारिया ने अपनी घातक गेंदबाजी के बल पर स्कॉटलैंड के खिलाफ पंजा जड़ा अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। शेफर्ड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ वो कारनामा कर दिखाया जो उनसे पहले वेस्टइंडीज का और कोई गेंदबाज नहीं कर पाया।

Authored by: नवीन चौहानUpdated Feb 7 2026, 21:53 IST
रोमारियो शेफर्ड ने झटका पंजा01 / 07

रोमारियो शेफर्ड ने झटका पंजा

रोमारियो शेफर्ड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के वेस्टइंडीज के पहले मुकाबले में 3 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।​

पांच गेंद में चटकाए 4 विकेट02 / 07

पांच गेंद में चटकाए 4 विकेट

रोमारियो शेफर्ड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने स्पेल के तीसरे ओवर में 5 गेंद में 4 विकेट चटकाए और इस दौरान हैट्रिक भी पूरी कर ली। टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही दिन हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने।​

विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले पहले कैरेबियाई03 / 07

विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले पहले कैरेबियाई

रोमारियो शेफर्ड टी20 विश्व कप के इतिहास में वेस्टइंडीज के लिए हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने। दो बार की टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम का कोई खिलाड़ी उनसे पहले ये उपलब्धि नहीं हासिल कर सका था।​

इन खिलाड़ियों का शिकार करके चटकाई हैट्रिक​04 / 07

इन खिलाड़ियों का शिकार करके चटकाई हैट्रिक​

रोमारिय शेफर्ड ने 17वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर मैथ्यू क्रॉस, माइकल लीस्क और ओलिवर डेविडसन के विकेट चटकाकर हैट्रिक पूरी की। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर सफयान शरीफ को कैच कराकर चौथा विकेट भी झटक लिया।

टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले नौवें गेंदबाज05 / 07

टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले नौवें गेंदबाज

टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले रोमारियो शेफर्ड नौवें गेंजबाज बने हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप इतिहास की दसवीं हैट्रिक अपने नाम की। उनसे पहले ब्रेट ली, कर्टिस कैंफर, वनिंदु हसरंगा, कगिसो रबाडा, कार्तिक मैयप्पन, जोशुआ लिटिल, पैट कमिंस( दो हैट्रिक) और क्रिस जॉर्डन ने हैट्रिक ली है। पैट कमिंस ये कारनामा दो बार कर चुके हैं। उन्होंने पिछले विश्व कप में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की थी।

किया विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन06 / 07

किया विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

रोमारियो शेफर्ड ने टी20 विश्व कप के इतिहास में वेस्टइंडीज के लिए एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शेफर्ड ने 20 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।

किया करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन07 / 07

किया करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

स्कॉटलैंड के खिलाफ 20 रन देकर 5 विकेट रोमारियो शेफर्ड का करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन हो गया है। उन्होंने पहली बार टी20 करियर में वेस्टइंडीज के लिए पंजा झटका है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!