चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय कप्तान सबसे उम्रदराज, इस देश का कप्तान सबसे युवा
Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। पाकिस्तान की मेजबानी में महामुकाबले की शुरुआत होगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 19 फरवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में शामिल होने वाली 8 टीमों में से 7 टीमों का ऐलान होन चुका है, लेकिन मेजबान पाकिस्तान की टीम का ऐलान होना अभी बाकी है। इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि टूर्नामेंट में उतरने वाली किस टीम के कप्तान युवा और किस टीम के कप्तान उम्रदराज हैं।

बांग्लादेश टीम
चैम्पियंस ट्रॉफी में नजमुल हुसेन शान्तो की कप्तानी में बांग्लादेश की टीम उतरेगी। नजमुल 26 साल 157 दिन के हैं। वे चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे युवा कप्तान हैं। टीम का पहला मुकाबला 20 फरवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम का सामना भारतीय टीम से होगी।

अफगानिस्तान टीम
चैम्पियंस ट्रॉफी में हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम उतरेगी। उनकी उम्र 30 साल 86 दिन है। वे चैम्पियंस ट्रॉफी में उम्र के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। अफगानिस्तान का पहला मुकाबला 21 फरवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

ऑस्ट्रेलिया टीम
चैम्पियंस ट्रॉफी में पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम उतरेगी। उनकी उम्र 31 साल 266 दिन है। वे चैम्पियंस ट्रॉफी में उम्र के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया का पहला 22 फरवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम का सामना इंग्लैंड से होगा।

पाकिस्तान टीम
चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए मेजबान टीम पाकिस्तान के टीम का ऐलान नहीं हुआ है। वहीं, पाकिस्तान वनडे और टी20 टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान हैं। इस अनुसार पाकिस्तान की टीम रिजवान की कप्तानी में उतर सकती है। मोहम्मद रिजवान 32 साल 242 दिन के हैं। वे चैम्पियंस ट्रॉफी में उम्र के मामले में चौथे नंबर पर हेंगे।

न्यूजीलैंड टीम
चैम्पियंस ट्रॉफी में मिचेल सेंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम उतरेगी। उनकी उम्र 32 साल 359 दिन है। वे चैम्पियंस ट्रॉफी में उम्र के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला 19 फरवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम का सामना मेजबान टीम पाकिस्तान से होगा।

इंग्लैंड टीम
चैम्पियंस ट्रॉफी में जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम उतरेगी। उनकी उम्र 34 साल 143 दिन है। वे चैम्पियंस ट्रॉफी में उम्र के मामले में छठवें नंबर पर हैं। इंग्लैंड का पहला मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

दक्षिण अफ्रीका टीम
चैम्पियंस ट्रॉफी में तेंबा बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम उतरेगी। उनकी उम्र 34 साल 257 दिन है। वे चैम्पियंस ट्रॉफी में उम्र के मामले में सातवें नंबर पर हैं। दक्षिण अफ्रीका का पहला मुकाबला 21 फरवरी को खेला जाएगा।

भारतीय टीम
चैम्पियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम उतरेगी। उनकी उम्र 37 साल 274 दिन है। वे चैम्पियंस ट्रॉफी में उम्र के मामले में आठवें और सबसे उम्रदराज हैं। भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी को खेला जाएगा।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में जो रूट के निशाने पर यह बड़ा रिकॉर्ड

नशे में होश गंवाकर इन स्टार्स ने की थी शर्मनाक हरकतें, सलमान खान तो हो गए थे काबू से बाहर

Fashion Fight: चटक-भड़कीली लिपस्टिक लगाने में सबसे आगे रहती हैं ये हसीनाएं, होंठ पर काले-नीले रंग पोत करती हैं अतरंगी फैशन

पति से नाता टूटते ही बॉयफ्रेंड संग जा बसीं ये हसीनाएं, अब प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगी सामंथा

दूध वाली चाय छोड़ घर में तैयार करें ये 4 तरह की चाय, बिना मेहनत अंदर हो जाएगी बाहर निकली तोंद

Don 3 Exclusive: 'तेरे इश्क में' खत्म करने के बाद रणवीर सिंह संग एक्शन करती दिखेंगी कृति सेनॉन

TMKOC की बबीता जी की पहली कमाई थी मात्र 125 रुपये, आज इतने करोड़ की मालकीन बन मुंबई में कर रही हैं ऐश

पति और प्रेमी में सुलह कराने को पत्नी ने खेत में कराई शराब पार्टी, अगले दिन दूसरे खेत में मिला पति का शव; जानें वहां क्या-कुछ हुआ

IPL 2025: कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले आरसीबी से जुड़े दो विस्फोटक बल्लेबाज

'PM सूर्य घर' इंस्टॉलेशन में टॉप पर है ये राज्य, इतने % दे रहा योगदान; उत्पाद कर रहा इतने मेगावाट बिजली
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited