विराट कोहली की छलांग, ताजा ODI रैंकिंग में धमाल, टॉप 5 में 3 भारतीय बल्लेबाज
Virat Kohli Takes A Leap In ICC ODI Ranking: भारतीय बल्लेबाज इस समय क्रिकेट के हर प्रारूप में अपना दबदबा दिखा रहा हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज (India vs South Africa ODI Series) का दूसरा वनडे मैच (IND vs SA 2nd ODI) रायपुर के मैदान पर जब चल रहा था, उसी बीच विराट कोहली की बल्लेबाजी के दौरान एक अच्छी खबर आई कि आईसीसी की ताजा वनडे बैटिंग रैंकिंग (ICC ODI Batting Rankings) में टॉप-5 में तीन भारतीय बल्लेबाज अब शामिल हैं। वहीं, टॉप-10 में चार भारतीय खिलाड़ियों के नाम दर्ज हो चुके हैं। विराट ने फिर से छलांग लगाई है।
वनडे रैंकिंग में भारतीयों का धमाल
भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के दौरान टीम इंडिया के बल्लेबाज जहां रनों की बारिश कर रहे हैं, इसी बीच भारतीय बल्लेबाज आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में भी जमकर धमाल मचाने में जुटे हैं। ताजा रैंकिंग में टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम देखकर आपको अंदाजा लग जाएगा।
आईसीसी रैंकिंग में टॉप-5 वनडे बल्लेबाज
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा वनडे रैंकिंग घोषित हो चुकी है और इस बार रैंकिंग में विराट कोहली की फिर से धमक देखने को मिली है। एक तरफ इंडिया-साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे मैच जारी था जहां विराट का बल्ला आग उगल रहा था, वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली वनडे रैंकिंग में छलांग लगा रहे थे। आगे जानते हैं कि कौन हैं आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाज।
सिंहासन पर रोहित शर्मा
पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा वनडे टीम में ओपनर की भूमिका निभा रहे रोहित शर्मा आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं। रोहित शर्मा 783 रेटिंग अंकों के साथ दुनिया के नंबर.1 वनडे बल्लेबाज हैं।
दूसरे नंबर पर कीवी बल्लेबाज
ताजा वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के शानदार बल्लेबाज व ऑलराउंडर डेरिल मिचेल हैं। मिचेल ने हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाल मचाया था और वो 766 रेटिंग अंक लेकर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान के जादरान
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं अफगानिस्तान के शानदार बल्लेबाज इब्राहिम जादरान जो काफी समय से इस स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए हैं। अफगानिस्तान वनडे टीम के इस बल्लेबाज की ताजा रेटिंग अंक 764 हैं।
विराट ने चौथे नंबर पर लगाई छलांग
विराट कोहली भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के पहले मैच में शतक के बाद एक स्थान की छलांग लगाकर ताजा वनडे बैटिंग रैंकिंग में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं और जिस अंदाज में उन्होंने दूसरे वनडे मैच में बल्लेबाजी की है, शायद वो जल्द ही एक बार फिर शीर्ष स्थान पर निशाना साधने वाले हैं। विराट के ताजा रैंकिंग में 751 अंक हैं, जो जल्द ही बढ़ने वाले हैं।
टॉप-15 में दो और भारतीय
इन रैंकिंग में टॉप-5 बल्लेबाजों में 3 भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं। जबकि टॉप-10 की बात करें तो इसमें नौवें नंबर पर मौजूद श्रेयस अय्यर का नाम भी जुड़ जाता है जो फिलहाल चोटिल हैं। वहीं टॉप-15 बल्लेबाजों की बात करें तो एक और भारतीय ने दो स्थान की छलांग लगाकर 14वें नंबर पर जगह बना ली है, वो हैं इस समय वनडे सीरीज में कप्तानी कर रहे केएल राहुल जिनके 638 रेटिंग अंक हो चुके हैं।
पांचवें नंबर पर भी भारतीय बल्लेबाज
आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में पांचवें नंबर पर भी भारतीय बल्लेबाज है और वो हैं वनडे टीम के नए कप्तान शुभमन गिल जो इस समय चोटिल हैं और उन्हीं का स्थान अब विराट कोहली ने ले लिया है। फिर भी शुभमन अभी 738 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें नंबर पर कायम हैं।
डिलीवरी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आईं कियारा, राहा-आराध्या के बाद कुछ ऐसे स्पॉट हुईं थी आलिया-ऐश
8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होगा या नहीं, सरकार ने संसद में दी ये जानकारी
जानें क्या होती है Love Bombing? खतरनाक हो सकता है प्यार का ओवरडोज, कब जरूरी है सावधानी
General Knowledge Quiz: दुनिया के किस देश में आते हैं सबसे ज्यादा भूकंप ? 2011 में हुई थी भयंकर तबाही
तान्या मित्तल कौन हैं और कितनी पढ़ी लिखी हैं, Bigg Boss फेम के पास है कौन सी डिग्री
Dhurandhar Box Office Collection: 'राम-लीला' के लाइफटाइम रिकॉर्ड को तोड़ खुश हुए रणवीर सिंह, इतने करोड़ हुआ बिजनेस
J&K: बॉर्डर पर आग लगाकर, घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तानी आतंकी, वीडियो आया सामने
आंखों में अंगारे, कान के पर्दे चीरती आवाज... Border 2 से रिलीज हुआ अहान शेट्टी का 1st Look
पंजाब में ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन; पुलिस ने 834 जगह मारे छापे, 175 आरोपी गिरफ्तार
पाकिस्तान की तीनों सेनाओं की कमान मिलते ही आसिम मुनीर हुआ बेकाबू, भारत के खिलाफ जमकर उगला जहर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited