बीसीसीआई ने नए साल 2025-26 के लिए सेंट्रल कांट्रैक्ट लिस्ट का ऐलान कर दिया। इस लिस्ट में ए-प्ल कैटेगरी को हटा दिया गया है। यानी अब केवल 3 कैटेगरी A, B और C होगी। नए लिस्ट के अनुसार विराट कोहली और रोहित शर्मा को करोड़ों का नुकसान हुआ है। चलिए जानते हैं कि आखिर विराट-रोहित को कितने का नुकसान हुआ?
बीसीसीआई ने इस बार 30 खिलाड़ियों को सालाना कांट्रैक्ट में शामिल किया है। 3 खिलाड़ियों को ए, 11 खिलाड़ियों को बी और 16 खिलाड़ियों को सी कैटेगरी में जगह दी गई है। हालांकि, बीसीसीआई ने फीस का ऐलान नहीं किया है।
नए कांट्रैक्ट लिस्ट में टीम इंडिया के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारी नुकसान हुआ है। दोनों अब सीधे ए-प्लस से खिसक कर बी कैटेगरी में चले गए हैं। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि विराट-रोहित अब केवल एक फॉर्मेट वनडे खेलते हैं।
इस बार जो ए-कैटेगरी जारी की गई है, उसमें भारत के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को जगह दी गई है। गिल के अलावा रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को इसमें शामिल किया गया है।
बीसीसीआई ने जो सेंट्रल कांट्रैक्ट की लिस्ट जारी की है, उसमें पैसे का जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन पहले ए-प्लस कैटेगरी वाले को सालाना 7 करोड़, ए कैटेगरी वालों को 5 करोड़, बी कैटेगरी वालों को 3 करोड़ और सी कैटेगरी वालों को 1 करोड़ रुपये मिलते थे।
पहले ए-प्लस में विराट-रोहित को सालाना 7 करोड़ मिलते थे, लेकिन अब बी-कैटेगरी में आने के बाद उन्हें सालाना 3-3 करोड़ रुपये मिलेंगे। यानी दोनों खिलाड़ियों को 4-4 करोड़ का नुकसान होगा। (पूर्व निर्धारित कांट्रैक्स फीस के अनुसार)
पहले के सेंट्रल कांट्रैक्ट के अनुसार ए-प्लस कैटेगरी में केवल 4 खिलाड़ी थे। विराट, रोहित, बुमराह के अलावा इस कैटेगरी में रवींद्र जडेजा का नाम था, लेकिन अब इनमें से कोई कोई खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट नहीं खेलता है। विराट-रोहित ने टेस्ट और टी20 से जबकि जडेजा टी20 से संन्यास ले लिया है। बुमराह वर्कलोड के कारण तीनों फॉर्मेट में शायद ही दिखते हैं।