IPL 2025 में रोहित, कोहली और धोनी को कितनी मिलेगी सैलरी, इन तीनों में कौन हैं आगे

Three Star Players Salary For IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सभी टीमें अपनी तैयारी में जुटी हुई हैं। हर टीम टूर्नामेंट से पहले अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश में हैं। लेकिन आइए जानते हैं कि आईपीएल के तीन स्टार एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली को नए सीजन में कितनी सैलरी मिलेगी और तीनों में सैलरी में मामले में कौन सबसे आगे हैं।

मेगा ऑक्शन में बिके इतने खिलाड़ी
01 / 05

मेगा ऑक्शन में बिके इतने खिलाड़ी

सऊदी अरब के जेद्दा में हुए आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कुल 182 खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हुई। इसमें 62 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों पर कुल 639.15 करोड़ रुपए खर्च हुए।

इस खिलाड़ी को मिलेगी सबसे ज्यादा सैलरी
02 / 05

इस खिलाड़ी को मिलेगी सबसे ज्यादा सैलरी

लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को खरीदने के लिए अपना खजाना खोल दिया था। फ्रेंचाइजी ने उनको 27 करोड़ रुपए खर्च किए। इसके साथ ही वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

रोहित शर्मा
03 / 05

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा आईपीएल के नए सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने उनको 16.30 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। वे हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे।

विराट कोहली
04 / 05

विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लोर ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को रिटेन किया था। उनको आईपीएल के नए सीजन के लिए 21 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है। वे आईपीएल टॉप स्कोरर भी हैं।

एमएस धोनी
05 / 05

एमएस धोनी

आईपीएल के सफल कप्तानों में से एक और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2025 में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी उतरेंगे। फ्रेंचाइजी ने उनको 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited