ट्रेंट बोल्ट ने चुनी वर्ल्ड क्रिकेट की ड्रीम-6 खिलाड़ी

Dream Six Cricketer: न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज ने अपने पसंद की 6 स्टार क्रिकेटर चुने हैं। उनके इस लिस्ट से यह साफ नजर आता है कि यह एक गेंदबाज की पसंद है, क्योंकि 6 खिलाड़ियों में से 4 उन्होंने गेंदबाजों का नाम लिया है और केवल 2 बल्लेबाज चुने हैं। बोल्ट की इस ड्रीम-6 में दो भारत के और एक-एक ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाड़ी हैं।

बोल्ट की ड्रीम-6
01 / 07
Image Credit : ICC

बोल्ट की ड्रीम-6

कीवी स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने अपने पसंद की 6 बेहतरीन क्रिकेटर का नाम बताया है। उन्होंने जो 6 खिलाड़ियों की लिस्ट दी है, उसमें से 2 बल्लेबाज और 4 गेंदबाज हैं। मजे की बात यह है कि उन्होंने खुद को भी ड्रीम-6 क्रिकेटर के तौर पर चुना है। (साभार-ICC X)

खुद को बताया ड्रीम क्रिकेटर
02 / 07
Image Credit : ICC

खुद को बताया ड्रीम क्रिकेटर

ट्रेंट बोल्ट ने जो 4 गेंदबाजों के नाम बताए हैं, उसमें से एक नाम उनका खुद का है। बोल्ट न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने कीवी टीम के लिए 78 टेस्ट, 114 वनडे और 61 टी20 मैच में क्रमश: 317, 211 और 83 विकेट चटकाए हैं। (साभार-ICC X)

बोल्ट की ड्रीम-6 का पहला बैटर
03 / 07
Image Credit : ICC

बोल्ट की ड्रीम-6 का पहला बैटर

ट्रेंट बोल्ट की ड्रीम-6 का पहला बल्लेबाज रोहित शर्मा है। भारत को टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 3 दोहरा शतक जड़ चुके हैं। (साभार-ICC X)

दूसरा बल्लेबाज
04 / 07
Image Credit : ICC

दूसरा बल्लेबाज

बोल्ट ने दूसरे बल्लेबाज के तौर पर क्रिस गेल को चुना है। गेल को व्हाइट बॉल क्रिकेट का सबसे बड़ा एंटरटेनर कहा जाता है। (साभार-ICC X)

शेन वॉर्न
05 / 07
Image Credit : ICC

शेन वॉर्न

बोल्ट ने जो 4 गेंदबाज चुने हैं, उसमें 3 तेज गेंदबाज और केवल एक स्पिन गेंदबाज को चुना है। शेन वॉर्न को उन्होंने अपने ड्रीम-6 में शामिल किया है। उन्होंने 1001 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विकेट लिए हैं। (साभार-ICC X)

शाहीन अफरीदी
06 / 07
Image Credit : ICC

शाहीन अफरीदी

बोल्ट ने भारत से मोहम्मद शमी को और पाकिस्तान से शाहीन शाह अफरीदी को चुना है। दोनों अपनी-अपनी टीम के स्टार गेंदबाज हैं। (साभार-ICC X)

ट्रेंट बोल्ट के ड्रीम-6
07 / 07
Image Credit : ICC

ट्रेंट बोल्ट के ड्रीम-6

ट्रेंट बोल्ट के ड्रीम-6- रोहित शर्मा, क्रिस गेल, ट्रेंट बोल्ट, शेन वॉर्न, मोहम्मद शमी, शाहीन शाह अफरीदी। (साभार-ICC X)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited