क्रिकेट की दुनिया का सबसे अद्भुत रिकॉर्ड, केवल 3 ही क्रिकेटर कर पाए हैं ये कारनामा
Unique Record: क्रिकेट में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते हैं, लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा भी है, जहां हर कोई नहीं पहुंच सकता है। शायद यही कारण है कि स्टार खिलाड़ियों से भरे क्रिकेट की दुनिया में केवल 3 खिलाड़ी ही ऐसा कर पाए हैं। हैरानी की बात यह है कि तमाम रिकॉर्ड्स के मालिक विराट का नाम इस लिस्ट में नहीं है। चलिए जानते हैं कि आखिर वह 3 नाम कौन-कौन हैं, जिनके नाम यह क्रिकेट का अद्भुत रिकॉर्ड है।
यूनिक रिकॉर्ड वाले क्रिकेटर
क्रिकेट की दुनिया में अब तक केवल 3 खिलाड़ी है हैं, जिनके नाम पर यह अद्भुत रिकॉर्ड है। गर्व की बात यह है कि 3 में से दो बल्लेबाज भारतीय हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसमें विराट कोहली का नाम नहीं है। चलिए सबसे पहले जानते हैं कि आखिर यह अद्भुत रिकॉर्ड क्या है और कौन-कौन से खिलाड़ी इसमें शामिल है।
क्या है ये अद्भुत रिकॉर्ड
क्रिकेट की दुनिया में यह अद्भुत रिकॉर्ड और कोई नहीं बल्कि टेस्ट और वनडे में दोहरा शतक और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने का है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत की ओर से यह कारनामा किया है।
शुभमन गिल (वनडे में दोहरा और टी20 में शतक)
शुभमन गिल ने वनडे में दोहरा शतक और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया है। गिल ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में 208 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इतना ही नहीं उन्होंने इसी टीम के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी 123 रन की पारी खेली थी।
शुभमन गिल (टेस्ट में दोहरा शतक)
इंग्लैंड दौरे पर एजबेस्टन टेस्ट में गिल ने दोहरा शतक लगाकर इस क्लब में सबसे बाद में एंट्री ली थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में 269 रन की पारी खेली और इस स्पेशल क्लब में शामिल हो गए थे।
रोहित शर्मा दूसरे खिलाड़ी
अद्भुत रिकॉर्ड बनाने वाले इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2019 में 212 रन की पारी खेली थी।
रोहित का वनडे में दोहरा शतक और टी20 में शतक
रोहित वनडे क्रिकेट में 3 दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। इसके अलावा उन्होंने टी20 क्रिकेट में भी 5 शतक लगाया है।
क्रिस गेल हैं तीसरे खिलाड़ी
इस लिस्ट में तीसरा नाम क्रिस गेल का है। उन्होंने टेस्ट में 3 डबल सेंचुरी लगाए हैं। 2005 में गेल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 317 और 2010 में श्रीलंका के खिलाफ 333 रन की पारी खेली थी।
वनडे में दोहरा शतक
यूनिवर्स बॉस गेल ने 2015 वनडे वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रन जबकि 2007 में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 115 रन की पारी खेली थी।
यहां की सर्दियां भी हैं खास, यूं ही नहीं इस शहर को सन सिटी ऑफ इंडिया कहा जाता है
दुनिया के किस देश में होते हैं सबसे ज्यादा तलाक, टॉप 10 की लिस्ट में कौन से देश
चाय-कॉफी पीने से लेकर रोमांस तक, प्लेन में एयर होस्टेस क्या-क्या नहीं कर सकतीं
तीसरे ODI मैच में कुछ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11, दो खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
Google पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया 5201314 meaning, जवाब ऐसा कि दंग रह जाएंगे आप
'आप भी वाजपेयी बन सकते हैं, भाजपा कर लीजिए ज्वाइन'; कंगना ने राहुल गांधी को क्यों दी यह नसीहत?
Optical Illusion:मेला में कहीं खो गया राम, पुलिस भी नहीं खोज पाई, आप खोज देंगे
Dhurandhar Box Office Prediction: सैयारा के रिकॉर्ड को चकनाचूर करेगी रणवीर सिंह की धुरंधर!! पहले दिन होगी मोटी कमाई
रुपये में गिरावट पर ब्रेक! आज मजबूत होकर 90 के मनोवैज्ञानिक स्तर के भीतर बंद, जानें ताजा रेट?
यहां की सर्दियां भी हैं खास, यूं ही नहीं इस शहर को सन सिटी ऑफ इंडिया कहा जाता है
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited