रोहित शर्मा के 7 महारिकॉर्ड, जिसे तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन

रोहित शर्मा को यूं ही 'हिटमैन' नहीं कहा जाता। व्हाइट बॉल क्रिकेट के वह राजा हैं। पुल शॉट खेलना हो या फिर फील्ड पर खिलाड़ियों को जगाए रखना, रोहित ने बखूबी सिखा और निभाया। शुरुआती दौर में भारतीय टीम में वह बतौर ओपनर जुड़े लेकिन उन्हें निचले क्रम में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। लेकिन जब ओपनिंग करने के उतरे तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज हम रोहित शर्मा के उन सात महारिकॉर्ड के बारे में जिसे तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है।

Authored by: उमेश कुमारUpdated May 11 2026, 17:22 IST
हिटमैन के 7 महारिकॉर्डImage Credit : BCCI/ICC01 / 07

हिटमैन के 7 महारिकॉर्ड

रोहित शर्मा इस पीढ़ी के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक हैं। भले ही उन्होंने टेस्ट और टी20I से संन्यास ले लिया हो लेकिन वह अब भी वनडे क्रिकेट में अहम भूमिका निभाते हैं। रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई 'अकल्पनीय' कारनामे किए हैं। वे लगातार सात वनडे सीरीज में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। वनडे वर्ल्ड कप में पांच शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। आइए जानते हैं रोहित के नाम दर्ज कुछ महारिकॉर्ड, जिसे तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

रोहित के अभेद्य रिकॉर्डImage Credit : BCCI/ICC02 / 07

रोहित के अभेद्य रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट के कई ऐसे शानदार रिकॉर्ड हैं, जिन्हें 'अभेद्य' माना जाता है। खासकर व्हाइट-बॉल क्रिकेट में। उनके मुख्य रिकॉर्ड्स में वनडे में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर (264), एक ही वर्ल्ड कप में पांच शतक और वनडे में तीन दोहरे शतक शामिल हैं, जो एक दिग्गज ओपनर के तौर पर उनकी हैसियत को और मजबूत करते हैं।

सबसे ज्यादा सिक्स और चौके और छक्कों से सबसे ज्यादा रन Image Credit : BCCI/ICC03 / 07

सबसे ज्यादा सिक्स और चौके और छक्कों से सबसे ज्यादा रन

रोहित शर्मा के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सिक्स मारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। रोहित ने टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 650 छक्के मारे हैं। वहीं, दूसरा महारिकॉर्ड यह है कि रोहित ने चौके और छक्कों की मदद से एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित एक पारी में बाउंड्री से 186 रन बनाए हैं।

वर्ल्ड कप में पांच शतक का रिकॉर्डImage Credit : BCCI/ICC04 / 07

वर्ल्ड कप में पांच शतक का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के नाम वनडे वर्ल्ड कप में पांच शतक जड़ने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। साल 2019 में इंग्लैंड में आयोजित वनडे वर्ल्ड कप के दौरान रोहित ने 9 मैच में 5 पांच शतक जड़े थे। रोहित ने वर्ल्ड कप में कुल 648 रन बनाए थे। इस दौरान कुल 14 छक्के और 67 चौके जड़े थे।

तीन दोहरे शतक और सबसे बड़ी पारी का विश्व रिकॉर्डImage Credit : BCCI/ICC05 / 07

तीन दोहरे शतक और सबसे बड़ी पारी का विश्व रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक जड़ा है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं। रोहित ने पहला दोहरा शतक 2013 में दूसरा 2014 में और तीसरा 2017 में जड़ा। साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने 264 रन की पारी खेली थी। यह वनडे क्रिकेट की एक इनिंग में सबसे अधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड है।

​लगातार 7 वनडे सीरीज में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी​Image Credit : BCCI/ICC06 / 07

​लगातार 7 वनडे सीरीज में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी​

रोहित ने अपनी शुरुआती दौर में निरंतरता की मिसाल पेश की थी। उन्होंने 2017-2019 के बीच बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसे अलग-अलग विरोधियों के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक जड़ा। रोहित ने गजब की निरंतरता दिखाई थी।

टी20I में सर्वाधिक सिक्स और शतक का रिकॉर्डImage Credit : BCCI/ICC07 / 07

टी20I में सर्वाधिक सिक्स और शतक का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने टी20I क्रिकेट में सर्वाधिक सिक्स लगाए हैं। उन्होंने 205 छक्के जड़े हैं। इनके आस-पास भी अभी कोई नहीं पहुंचा है। वहीं, रोहित ने टी20I में सर्वाधिक पांच शतक जड़े हैं। हालांकि, ग्लेन मैक्सवेल ने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!