2027 में होने वाले वर्ल्ड कप टीम में रोहित शर्मा होंगे या नहीं, इसको लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। लेकिन इस बार इस पूरे मसले पर खुद हिटमैन ने चुप्पी तोड़ी है। हिटमैन ने एक कार्यक्रम के दौरान उन सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया जो अक्सर उनके भविष्य को लेकर उड़ाई जाती हैं।
भारत के सबसे सफल कप्तानों की बात करें तो उसमें रोहित शर्मा नंबर दो पर आते हैं। एमएस धोनी के नाम 3 आईसीसी ट्रॉफी है और वह भारत के सबसे सफल कप्तान कहे जाते हैं। लेकिन रोहित भी कुछ कम नहीं हैं और उन्होंने भारत को दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाई है। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने बिना एक भी मैच गंवाए 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी।
रोहित शर्मा 3 फॉर्मेट में से दो फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं। वह टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब रोहित शर्मा केवल एक फॉर्मेट यानी वनडे टीम का हिस्सा हैं, इसलिए उनके भविष्य पर सवाल उठते रहते हैं। लेकिन अब इसका जवाब खुद रोहित ने दिया है।
एक कार्यक्रम के दौरान रोहित शर्मा ने अपने वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर बात की है। उन्होंन बताया कि जब से क्रिकेट देखना शुरू किया है तब से सपना था कि वह वनडे वर्ल्ड कप जीते, क्योंकि पहले टी20 नहीं हुआ करता था। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में वह चूक गए थे।
रोहित ने आईसीसी इवेंट में बोलते हुए कहा 'वह न केवल वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहते हैं, बल्कि उसे जीतना भी चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने के लिए बेताब हूं।
रोहित ने कहा कि वह इस ट्रॉफी को उठाने के लिए पूरी जान लगा देंगे। उन्होंने कहा 'मैं सच में वह ट्रॉफी चाहता हूं। इसलिए मैं कड़ी मेहनत करने और उसे पाने के लिए पूरा ताकत लगा दूंगा।
रोहित शर्मा के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 282 वनडे की 274 पारियों में 33 शतक और 61 अर्धशतक की मदद से 11,577 रन बनाए हैं। वह वनडे क्रिकेट में रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उनके ऊपर केवल सचिन और विराट हैं।