शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ वनडे के नए सिक्सर किंग बने रोहित शर्मा
Most ODI Sixes Record: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में एक बार फिर फैंस को रोहित और विराट की शानदार पारी देखने का मौका मिला। दोनों ने रिकॉर्ड 20वीं बार शतकीय साझेदारी की और दूसरे विकेट के लिए केवल 109 गेंद में 136 रन जोड़े। इस दौरान रोहित ने वनडे में लगातार तीसरी हाफ सेंचुरी पूरी की। रोहित ने अपनी इस पारी में 3 छक्के लगाए और पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया।
रांची में रोहित का डंका
रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 51 गेंद में 57 रन की पारी खेली और विराट के साथ 20वीं बार शतकीय साझेदारी की।
वनडे के नए सिक्सर किंग
रोहित शर्मा ने अपनी 57 रन की पारी के दौरान 5 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।
21वें ओवर में तोड़ा रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने 21वें ओवर की पहली गेंद पर प्रेनेलन सुब्रायेन की गेंद पर लांग ऑन पर छक्का मारकर 352वें छक्के का जादूई आंकड़ा हासिल किया।
136 रन की साझेदारी
रोहित और विराट ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों ने केवल 109 गेंद में 136 रन जोड़े। यह 20वां मौका है जब दोनों ने शतकीय साझेदारी की है।
रोहित का 277वां मुकाबला
रोहित ने 277वें वनडे मैच की 269वीं पारी में यह आंकड़ा हासिल किया। वह वनडे में 1,047 चौके भी लगा चुके हैं।
पूरे किए 2000 रन
रोहित शर्मा ने 57 रन की इस पारी के दम पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने 2,000 रन भी पूरे कर लिए। इसके लिए उन्हें 33 रन की दरकार थी, लेकिन उन्होंने 57 रन की पारी खेली।
20,000 रन से चूके
रोहित जिस तरह के लय में लग रहे थे वह 20,000 अंतरराष्ट्रीय रन का आंकड़ा हासिल कर सकते थे, लेकिन वह इससे केवल 41 रन दूर रह गए।
मुकेश अंबानी का Jio यूजर्स को तोहफा, महंगे प्लान से करोड़ों यूजर्स को मिली बड़ी राहत
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा गुरु युवराज सिंह के छक्कों का रिकॉर्ड
26 महीने बाद मैदान पर उतरे ईशान, नहीं दिखा पाए 'शान'
सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड
लगता है रो देगा! ये है दुनिया का सबसे उदास नजर आने वाला जानवर
सीने में दम है तो ही देखें ये 7 थ्रिलर फिल्में, ओटीटी पर है मौजूद
'10 महीनों में भारत-पाकिस्तान समेत आठ युद्ध रुकवाए'; दावोस में बड़बोले ट्रंप ने फिर किया दावा; बाइडन को कहा- स्लीपी जो
यूएस ने ग्लोबल एनर्जी मार्केट संभाला, हमारी वजह से ऑल टाइम हाई से नीचे नैचुरल गैस की कीमत : ट्रंप
'6 घंटे में हार गया था युद्ध', दावोस से ट्रंप ने डेनमार्क को धमकाया; कहा- अमेरिका के हाथों में ग्रीनलैंड सुरक्षित
पश्चिम बंगाल में SIR के तनाव में बुजुर्ग ने की आत्महत्या, चुनाव आयोग के खिलाफ FIR दर्ज; जानें क्या है मामला
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited