रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा नया इतिहास
First Player to hit 650 six in International Cricket: रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के वडोदरा में खेला गए पहले मुकाबले में एक नया इतिहास रच दिया। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 29 गेंद में 26 रन की पारी खेली। इस दौरान दूसरा छक्का जड़ते ही हिटमैन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले और कोई खिलाड़ी इस मुकाम पर नहीं पहुंच सका।
650 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी
रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 650 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने करियर के 506वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की 539वीं पारी में ये उपलब्धि अपने नाम की। दुनिया का और कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में इतने छक्के नहीं जड़ सका। (फोटो क्रेडिट BCCI X)
यूनिवर्स बॉस से हैं 97 छक्के आगे
यूनिवर्स बॉस के नाम से विख्यात वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रोहित शर्मा 97 छक्के आगे हैं। गेल ने 483 मैच की 551 पारी में 553 छक्के जड़े थे। वहीं रोहित के नाम 650 छक्के दर्ज हो गए हैं।
अंतरराष्ट्रीय टी20 के भी हैं सिक्सर किंग
अंतरराष्ट्रीय टी20 में उनके नाम 159 मैच में सबसे ज्यादा 205 छक्के दर्ज हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 में 200 से ज्यादा छक्के जड़ने वाले भी रोहित दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। उनके बाद दूसरे पायदान पर यूएई के मोहम्मद वसीम हैं। उन्होंने 91 मैच में 187 छक्के जड़े हैं।
वनडे में भी हैं छक्कों के बादशाह
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में भी छक्कों के बादशाह हैं। उनके नाम 280 वनडे की 270 पारी में 357 छक्के दर्ज हो गए हैं। रोहित के बाद वनडे में दूसरे पायदान पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 351 छक्कों के साथ हैं। हिटमैन उनका रिकॉर्ड पहले ही तोड़ चुके हैं।
टेस्ट में हैं 10वें स्थान पर
रोहित शर्मा के नाम टेस्ट क्रिकेट में 67 मैच की 116 पारी में 88 छक्के दर्ज हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर्स की वैश्विक सूची में रोहित दसवें स्थान पर हैं। भारतीय खिलाड़ियों में ऋषभ पंत(94) के बाद रोहित दूसरे नंबर पर हैं।
चौकों छक्कों से बनाए हैं 58 प्रतिशत रन
रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 20074 रन बनाए हैं। इसमें 1940 चौके और 650 छक्के शामिल हैं। चौकों छक्कों की मदद से रोहित ने कुल 11660 रन बनाए हैं। रोहित ने अपने 58.08 प्रतिशत रन चौकों छक्कों की मदद से बनाए हैं।
हिटमैन छू सकते हैं 700 का आंकड़ा
रोहित शर्मा साल 2027 के वनडे विश्व कप तक टीम इंडिया में बने रहेंगे। तब तक हिटमैन अगर इसी ताबतड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे तो वो 700 छक्कों के आंकड़े को भी आसानी से छू लेंगे।
लाडली बहनों के लिए खुशखबरी! आज अकाउंट में आएंगे1500 रुपये
ऐसा कौन सा वाहन है जिसे उल्टा लिखो या सीधा नहीं बदलता नाम, बताने वाला मास्टर माइंड
रेसिडेंशियल रियल एस्टेट का असली डॉन कौन? नाम सुनकर चौंक जाएंगे
मोर को बना लें गुरु, जीवन में जब ना दिखे कोई रास्ता तो कर लें मोर के ये 7 सबक
देश के लिए गर्व की बात! वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मिले झांसी के काराखाने से ये अहम उपकरण
मध्य प्रदेश का मौसम (16 Jan 2026) MP Weather Today: एमपी में ग्वालियर से इंदौर तक तेज ठंड का कहर, अब बारिश के लिए रहें तैयार
Stocks in News: इन्फोसिस, एंजल वन, रेलटेल और भेल सहित 15 स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन
शबे मेराज का मतलब क्या है, शबे मेराज को क्या हुआ था, शब-ए-मेराज क्यों मनाया जाता है
क्या इजराइल ने परमाणु परीक्षण किया? नेगेव रेगिस्तान में भूकंप के झटकों से मची खलबली
घर-घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट में मैपिंग नहीं होने पर नोटिस के लिए रहें तैयार; सत्यापन के लिए ये डॉक्यूमेंट जरूरी
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited