नए साल में विराट कोहली और रोहित शर्मा को करोंड़ों का नुकसान होने वाला है। दरअसल बीसीसीआई एक फैसला लेने वाली है जिसके तहत इन दो खिलाड़ियों का डिमोशन होना तय है। बीसीसीआई सालाना कांट्रैक्ट में बदलाव करने की तैयारी में है और अगर ऐसा हुआ तो रोहित-विराट को भारी नुकसान हो सकता है।
वर्तमान में बीसीसीआई के सालाना कांट्रैक्ट की बात करें तो यह चार कैटेगरी ए प्लस, ए, बी और सी में है। ए प्लस कैटेगरी वाले को सालना 7 करोड़, ए कैटेगरी वाले को 5 करोड़, बी कैटेगरी को 3 करोड़ और सी कैटेगरी को सालाना एक करोड़ रुपये दिए जाते हैं। यह मैच फीस से अलग होता है।
वर्तमान में ए-प्लस कैटेगरी में चार नाम हैं। ये नाम हैं-विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा। इन चार खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं, लेकिन अब ये बीते दिनों की बात होने वाली है।
बीसीसीआई, ए-प्लस कैटेगरी को हटाने की तैयारी में है। अगर ऐसा होता है तो अब सालाना कांट्रैक्ट केवल 3 कैटेगरी A, B और C में होगा और विराट कोहली और रोहित शर्मा का ए-प्लस कैटेगरी से हटना तय है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली अब केवल एक फॉर्मेट खेलते हैं और ऐसे में उनका डिमोशन तय है। दोनों का बदलाव के बाद बी कैटेगरी में जाना तय है। अगर ऐसा होता है तो दोनों खिलाड़ियों को करोड़ों का नुकसान होगा।
सालाना कांट्रैक्ट में ए प्लस कैटेगरी हटने के बाद विराट और रोहित को सलाना 4-4 करोड़ का नुकसान होगा। वर्तमान में बी कैटेगरी वालों को सालाना 3 करोड़ रुपये मिलते हैं जबकि ए प्लस में होने के कारण दोनों को 7-7 करोड़ मिल रहे थे।
विराट-रोहित के साथ जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा का डिमोशन भी तय है। रिपोर्ट्स की मानें तो बुमराह के सैलेरी में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, रवींद्र जडेजा को भारी नुकसान हो सकता है।