साथी खिलाड़ी ने किया धोनी के बारे में फैले सबसे बड़े झूठ का पर्दाफाश

​एमएस धोनी के बारे में कई तरह की अफवाहें चलती रहती हैं, लेकिन अब एक अफवाह पर उनके साथी खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने लगाम लगा दिया है। एक इंटरव्यू में उथप्पा ने धोनी के इस खास आदत के बारे में बात की और उसके पीछे की सच्चाई को उजागर किया।

धोनी से जुड़ी अफवाह पर विराम
01 / 07

धोनी से जुड़ी अफवाह पर विराम

एमएस धोनी के रहन-सहन से लेकर उनके खाने के आदतों पर भी फैंस के बीच अलग-अलग तरह की कहानी वायरल है। ऐसी ही एक अफवाह पर अब हमेशा के लिए उनके साथी खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने लगाम लगा दिया है। आज के बाद कोई धोनी से जुड़ी इस अफवाह के बारे में सच्चाई जान पाएगा।

धोनी के खानें से जुड़ी है अफवाह
02 / 07

धोनी के खानें से जुड़ी है अफवाह

एमएस धोनी की यह अफवाह उनके खाने की आदतों से जुड़ी है जिसे फैंस अपने-अपने तरीके से शेयर करते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में कभी सीएसके का हिस्सा रहे और उनके करीबी रॉबिन उथप्पा ने इसका पर्दाफाश किया है।

क्या है धोनी से जुड़ी वह अफवाह
03 / 07

क्या है धोनी से जुड़ी वह अफवाह

दरअसल फैंस के बीच प्रचलित है कि धोनी की फिटनेस के पीछे उनकी दूध पीने की आदत है। ऐसी चर्चा फैंस के बीच थी कि धोनी रोजाना 2-4 लीटर दूध पीते हैं, लेकिन रॉबिन उथप्पा ने इसको लेकर सच्चाई बताई है।

रॉबिन उथप्पा ने खोला राज
04 / 07

रॉबिन उथप्पा ने खोला राज

रॉबिन उथप्पा ने धोनी के दूध पीने के आदत के बारे में बोलते हुए कहा कि उन्होंने आज तक धोनी को ऐसा करते नहीं देखा। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि धोनी को कभी उन्होंने दूध पीते नहीं देखा है। अब आपसे कोई धोनी के इस आदत के बारे में कहे तो आप उन्हें सच्चाई जरूर बताइगा।

चिकन खाना पसंद करते हैं धोनी
05 / 07

चिकन खाना पसंद करते हैं धोनी

रॉबिन उथप्पा ये भी बताया कि धोनी को सबसे ज्यादा क्या खाना पसंद है। उन्होंने कहा कि धोनी चिकन ईटर हैं। उन्हें चिकन खाना खूब पसंद है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि वह चिकन अलग तरीके से खाते हैं।

उथप्पा ने बताया धोनी के चिकन खाने की आदत
06 / 07

उथप्पा ने बताया धोनी के चिकन खाने की आदत

उथप्पा ने बताया कि वह चिकन को अलग तरीके से खाते हैं। आम लोगों की तरह चिकन और ग्रेवी साथ नहीं खाते। उन्होंने कहा कि उनकी एक अजीब आदत है कि वह चिकन और ग्रेवी अलग कर देते हैं और फिर खाते हैं।

बॉल आउट के बारे में भी खोला राज
07 / 07

बॉल आउट के बारे में भी खोला राज

रॉबिन उथप्पा ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ बॉल आउट इंसिडेंट का भी जिक्र किया। फैंस अक्सर धोनी की तारीफ करते हैं कि बॉल आउट के दौरान एक पार्ट टाईम गेंदबाज उथप्पा को धोनी ने ही गेंदबाजी सौंपी थी, जबकि सच्चाई यह है कि उथप्पा ने खुद धोनी से कहा था कि वह गेंदबाजी करना चाहते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited