IPL 2026 में ऋषभ पंत की सैलरी, अब तक कर चुके हैं कितनी कमाई
Rishabh Pant IPL 2026 Price: अबु धाबी में आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी (IPL 2026 Auction) का आयोजन हो रहा है और ऐसे में इस सबसे महंगी क्रिकेट लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी (Most Expensive IPL Player) की चर्चा ना हो, ये कैसे हो सकता है। भारतीय क्रिकेट में तेजी से अपने कदम आगे बढ़ाने वाले ऋषभ पंत ने कम समय में अपने करियर में जितने उतार-चढ़ाव देखें हैं, शायद ही उतना किसी ने देखा होगा। शानदार आगाज, विकेटकीपर धोनी का उत्तराधिकारी बनना, फिर एक जानलेवा कार दुर्घटना का शिकार होना, उससे जूझकर बाहर आना और फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करके दोबारा अपनी धाक जमाते हुए आईपीएल का सबसे महंगा खिलाड़ी बन जाना, ये हर किसी के करियर में नहीं होता। आइए जानते हैं पंत की आईपीएल 2026 में सैलरी और अब तक इस लीग से उन्होंने कितनी कमाई की है।
ऋषभ पंत की आईपीएल से कितनी कमाई
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कम उम्र में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और आईपीएल से लेकर टीम इंडिया तक की कप्तानी भी कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जमकर कमाई की है। यहां हम जानेंगे उनकी नेट वर्थ, आईपीएल 2026 में सैलरी और अब तक इंडियन प्रीमियर लीग से हुई कमाई।
IPL का सबसे महंगा खिलाड़ी
ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे क्रिकेटर हैं। उन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने सबसे बड़ी कीमत में खरीदा था। उनको लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये की सैलरी पर अपनी टीम में शामिल किया था।
आईपीएल 2026 में पंत को मिलेगी कितनी सैलरी
ऋषभ पंत को आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिटेन किया है और दिलचस्प बात ये है कि उनको इस बार भी उतनी है सैलरी मिलने वाली है जितनी पिछले सीजन में मिली थी। यानी फिर से वो एक सीजन के 27 करोड़ रुपये कमाएंगे।
एक्सीडेंट के बाद चमकी थी किस्मत
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 दिल्ली से रुड़की अपने घर जा रहे थे। वो गाड़ी खुद चला रहे थे, तभी एक डिवाइडर से टकराने के चलते उनका भयानक कार एक्सीडेंट हुआ था। उस दुर्घटना में पंत गंभीर रूप से चोटिल हुए थे और तकरीबन एक साल तक उन्हें मैदान से बाहर रहना पड़ा था। उनकी क्रिकेट के मैदान पर वापसी सबके लिए हैरानी वाली बात थी।
ऋषभ पंत की पहली आईपीएल सैलरी कितनी थी
ऋषभ पंत को पहली बार आईपीएल 2016 की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की टीम ने खरीदा था। उनको उस समय 1 करोड़ 90 लाख रुपये की कीमत में दिल्ली ने अपनी टीम में शामिल किया था। उनकी ये सैलरी 2017 में भी कायम रही जब दिल्ली ने उन्हें रिटेन किया।
2018 में बढ़ गई कीमत
आईपीएल 2018 में ऋषभ पंत की कमाई बढ़ोतरी हुई और दिल्ली डेयरडेविल्स ने उनकी सैलरी बढ़ाकर 8 करोड़ रुपये कर दी। बाद में श्रेयस अय्यर के टीम से अलग हो जाने के बाद वो दिल्ली के कप्तान भी बने। उनकी ये सैलरी 2020 तक बरकरार रही।
आईपीएल 2021 से 2023 के बीच सैलरी में बड़ा उछाल
इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 संस्करण में ऋषभ पंत की सैलरी में बड़ा उछाल आया और दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8 करोड़ रुपये की सैलरी से सीधे 15 करोड़ रुपये की सैलरी पर पहुंचा दिया। ये एक बड़ा इंक्रीमेंट था किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए। इसके बाद 2022 में उनकी सैलरी बढ़ाकर 16 करोड़ रुपये कर दी गई और 2023 में दिल्ली ने उनको इसी कीमत पर रिटेन किया। फिर 2023 में वो दुर्घटना का शिकार हुए और आईपीएल 2025 की नीलामी में जब दोबारा लौटे तो 27 करोड़ रुपये के साथ लखनऊ से जुड़े और सबसे महंगे क्रिकेटर बन गए।
अब तक IPL से कितना कमा चुके हैं ऋषभ पंत
पूरे आईपीएल करियर की बात करें तो ऋषभ पंत ने अब तक 101 करोड़ 80 लाख रुपये कमा चुके हैं और उन्होंने ये कमाई सिर्फ 9 आईपीएल सीजन के अंदर कर ली है। ये किसी भी आईपीएल खिलाड़ी द्वारा कमाई की सबसे बड़ी छलांग साबित हुई है। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम से खेलते हुए बीसीसीआई उन्हें ग्रेड-ए के तहत सालाना 5 करोड़ रुपये का रिटेनर देता है। वहीं, विज्ञापनों से होने वाली कमाई अलग है।
इस राज्य में चलती हैं सबसे अधिक Metro, जानें सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क कहां है?
कौन है 'छोटा चीकू?' जो विराट कोहली का है हमशक्ल, जानें असली नाम
iPhone 15 की एक बार फिर धड़ाम हुई कीमत, Republic Day Sale से पहले हुआ बड़ा Price Cut
उत्तर भारत में कौन-कौन से राज्य आते हैं? क्या आपका स्टेट भी इसमें शामिल
भारत की इकलौती नदी जो बहती है धरती के अंदर, इस चमत्कार के आगे विज्ञान भी हैरान!
सर्दी आते ही क्यों बढ़ जाता है निमोनिया का रिस्क, ठंड में बच्चे-बुजुर्गों को कैसे रखें सुरक्षित, जानिए आसान टिप्स
इस राज्य में चलती हैं सबसे अधिक Metro, जानें सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क कहां है?
बंपर डिस्काउंट के साथ OPPO Reno15 Pro की सेल हुई शुरू, 200MP कैमरे वाले फोन को सस्ते में खरीदने का मौका
दुनिया की सबसे बड़ी फाइनेंशियल इन्क्लूजन पहल का बनें हिस्सा, खुलवाएं 2 लाख इंश्योरेंस वाला बैंक खाता
Lohri Muhurat 2026 Lohri Mein Aag Lagane ka Samay Aaj ka LIVE: लोहड़ी में आज आग कब जलाएंगे लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ उत्तर प्रदेश में लोहड़ी जलाने का सही समय यहाँ देखें
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited