बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ ऋषभ पंत बने विदेश के सिक्सर किंग

ऋषभ पंत ने एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पहली पारी के आधार पर 180 रन का बढ़त ले चुकी टीम इंडिया की दूसरी पारी में पंत ने 58 गेंद में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 65 रन की पारी खेली। इतना ही नहीं उन्होंने कप्तान गिल का बाखूबी साथ दिया और उनके साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और मैच में टीम इंडिया की स्थिति मजबूत कर दी।

पंत बने सिक्सर किंग
01 / 07

पंत बने सिक्सर किंग

ऋषभ पंत ने एजबेस्टन टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने दूसरी पारी के दौरान 65 रन की पारी खेली। इस दौरान पंत ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने बेन स्टोक्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और इतिहास रच दिया।

इंग्लैंड के सिक्सर किंग
02 / 07

इंग्लैंड के सिक्सर किंग

दूसरी पारी में पंत ने 65 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के लगाए। इसके साथ ही इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम कुल 23 छक्के हो गए। पंत न एक विदेशी बल्लेबाज के तौर पर इंग्लैंड में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

पीछे छूटे स्टोक्स
03 / 07

पीछे छूटे स्टोक्स

पंत ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया। स्टोक्स ने साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में 21 छक्के लगाए थे और बतौर विदेशी बल्लेबाज यह सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड था।

विवियन रिचर्ड्स की बराबरी की
04 / 07

विवियन रिचर्ड्स की बराबरी की

पहली पारी में पंत ने 1 छक्का लगाया था और अब इस पारी में उन्होंने 3 छक्के लगाए। इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ पंत के नाम कुल 34 छक्के हो गए हैं और उन्होंने द ग्रेट विवियन रिचर्ड्स की बराबरी कर ली है।

गिल के साथ शतकीय साझेदारी
05 / 07

गिल के साथ शतकीय साझेदारी

पंत ने चौथे विकेट के लिए कप्तान शुभमन गिल के साथ शतकीय साझेदारी की। दोनों ने 103 गेंद में 110 रन जोड़े और भारत की स्थिति मैच में मजबूत कर दी।

180 रन की बढ़त
06 / 07

180 रन की बढ़त

भारत ने पहली पारी के आधार पर 180 रन की बढ़त हासिल की थी। चौथे दिन भारत ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और अपनी बढ़त को 480 रन के पार पहुंचा दिया। टीम इंडिया इस मैदान पर आज तक कोई मुकाबला नहीं जीती है।

इंग्लैंड को 407 रन पर रोका
07 / 07

इंग्लैंड को 407 रन पर रोका

इससे पहले भारत के 587 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 407 रन बनाकर ढेर हो गई थी। भारत की ओर से आकाशदीप ने 4 और मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट चटकाए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited