रिंकू सिंह और अनुकूल ने रचा KKR के लिए इतिहास, आखिरी ओवरों में मचाया धमाल

19 साल के इतिहास में शुरुआती 6 मैच में सबसे शर्मनाक प्रदर्शन करने वाली कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम आखिरकार आईपीएल 2026 में अपना खाता खोलने में सफल हो गई। राजस्थान ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया था। जीत के लिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने 10.1 ओवर में 70 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में टीम के कप्तान रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला और अनुकूल रॉय के साथ मिलकर टीम की अंतिम ओवर में जीत दिलाकर कोलकाता के लिए नया इतिहास रच दिया है।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

Authored by: नवीन चौहानUpdated Apr 19 2026, 22:29 IST
केकेआर ने की खराब शुरुआत01 / 08

केकेआर ने की खराब शुरुआत

जीत के लिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने खराब शुरुआत की और पहली ही गेंद पर टिम सीफर्ट का और आठवीं गेंद अजिंक्य रहाणे खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए थे।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

आठवें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू सिंह02 / 08

आठवें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू सिंह

​इसके बाद लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और टीम ने 7 ओवर में 52 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। ऐसी मुश्किल स्थिति में बल्लेबाजी करने उपकप्तान रिंकू सिंह उतरे और एक छोर संभाल लिया। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

नहीं चला पॉवेल और रमनदीप का बल्ला03 / 08

नहीं चला पॉवेल और रमनदीप का बल्ला

रिंकू के एक छोर संभालने के बाद भी विकटों के गिरने का सिलसिला नहीं थमा। 11वें ओवर की पहली गेंद पर कोलकाता ने पांचवां विकेट भी रोवमैन पॉवेल(23) और रमनदीप (10) पवेलियन लौट गए। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

रिंकू और अनुकूल ने संभाला मोर्चा04 / 08

रिंकू और अनुकूल ने संभाला मोर्चा

​13.3 ओवर में 85 रन पर 6 विकेट कोलकाता ने गंवा दिए थे। ऐसे में रिंकू सिंह का साथ देने अनुकूल रॉय आए। जीत के लिए केकेआर को 39 गेंद में 71 रन और बनाने थे। दोनों ने इसके बाद और कोई विकेट नहीं गिरने दिया।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

छठे विकेट के लिए की अर्धशतकीय साझेदारी05 / 08

छठे विकेट के लिए की अर्धशतकीय साझेदारी

फॉर्म से जूझ रहे रिंकू सिंह ने अपने कंधों पर टीम की पहली जीत की जिम्मेदारी ली और आतिशी अंदाज में 27 गेंद में सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। इस साझेदारी में रिंकू ने 25 और अनुकूल ने 19 रन का योगदान दिया। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

छक्के से दिलाई रिंकू ने जीत06 / 08

छक्के से दिलाई रिंकू ने जीत

रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने अंतिम ओवरों में पिच पर पैर जमाए रखे। आखिरी 6 गेंद में जीत के लिए 9 रन कोलकाता को बनाने थे। ऐसे में रिंकू ने ब्रिजेश शर्मा के खिलाफ हल्ला बोलकर पहली दो गेंद पर दो चौके जड़कर स्कोर बराबर कर दिया और चौथी गेंद पर छक्का जड़कर केकेआर को सीजन की पहली जीत दिला दी। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

केकेआर के लिए की रिकॉर्ड साझेदारी07 / 08

केकेआर के लिए की रिकॉर्ड साझेदारी

रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने सातवें विकेट के लिए 76* (37) रन की साझेदारी की। रिंकू सिंह 53(34) और अनुकूल रॉय 29(16) रन बनाकर नाबाद रहे। रिंकू ने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के और अनुकूल ने एक चौका और दो छक्का जड़ा। दोनों के ने केकेआर के लिए सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। ये आईपीएल में सातवें विकेट या उसके बाद हुई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड भी है।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

सफल चेज में केकेआर के लिए सबसे बड़ी पारी08 / 08

सफल चेज में केकेआर के लिए सबसे बड़ी पारी

रिंकू सिंह की 34 गेंद में 53 रन की नाबाद पारी केकेआर के लिए छठे नंबर या उसके बाद बल्लेबाजी करते हुए सफल चेज में खेली गई चौथी सबसे बड़ी पारी है। सफल चेज में आंद्रे रसेल ने केकेआर के लिए इस क्र में 70*(31), 66(36) और पैट कमिंस ने 56*(15) रन की पारी खेली थी।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!