आरसीबी ने दूसरी खिताब जीत के साथ रचा इतिहास
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को शुक्रवार को वडोदरा में रोमांचक रहे खिताबी मुकाबले में 6 विकेट के अंतर से मात देकर इतिहास रच दिया। आरसीबी ने फाइनल में जीत के लिए 204 रन के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। आरसीबी के लिए जीत के इबारत कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल की जोड़ी ने लिखी। (फोटो क्रेडिट WPL X)
WPL इतिहास का सबसे बड़ा चेज
आरसीबी ने 204 रन के लक्ष्य को हासिल करके विमेंस प्रीमियर लीग इतिहास का सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ये कारनामा फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में आखिरी ओवर में 2 गेंद और 6 विकेट शेष रहते कर दिखाया। (फोटो क्रेडिट WPL X)
आरसीबी ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
आरसीबी ने 204 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करके अपना ही साल 2025 में बनाया डब्ल्यूपीएल रिकॉर्ड तोड़ दिया। साल 2025 में आरसीबी ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 202 रन के लक्ष्य का पीछा किया था। उस रिकॉर्ड में फाइनल में चकनाचूर कर दिया। (फोटो क्रेडिट WPL X)
मंधाना-वॉल के बीच हुई रिकॉर्ड साझेदारी
स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने दूसरे विकेट के लिए 165 (92) रन की साझेदारी करके डब्ल्यूपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड बना डाला। इससे पहले ये रिकॉर्ड मेग लेनिंग और शेफाली वर्मा की जोड़ी के नाम दर्ज था। दोनों ने साल 2023 में 162 रन की साझेदारी की थी। (फोटो क्रेडिट WPL X)
मुंबई इंडियन्स की बराबरी पर पहुंची
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने दूसरी बार खिताब जीतकर विमेंस प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा दो खिताब जीतने के मुंबई इंडियन्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मुंबई इंडियन्स पहले और तीसरे सीजन में चैंपियन बनी और आरसीबी ने दूसरे और चौथे सीजन में ट्रॉफी पर कब्जा करके मुंबई की बराबरी कर ली। (फोटो क्रेडिट WPL X)
फाइनल में सबसे बड़ा चेज
विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 204 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करके आईपीएल को भी पीछे छोड़ दिया। आईपीएल के 18 साल के इतिहास में कोई भी टीम फाइनल में इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करके जीत नहीं हासिल कर सकी है। साल 2014 में केकेआर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 200 रन के लक्ष्य का पीछा करके जीत हासिल की थी। (फोटो क्रेडिट WPL X)
पहली बार बना ये अनोखा संयोग
विमेंस प्रीमियर लीग और आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक ही टीम मेल और फीमेल दोनों वर्ग में खिताब अपने नाम करने में सफल हुई है। आरसीबी ने साल 2025 में पहली बार आईपीएल खिताब जीता और अब विमेंस टीम ने डब्लूपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। (फोटो क्रेडिट WPL X)
USA के मोनांक पटेल ने रचा इतिहास, जो रूट का रिकॉर्ड कर दिया ध्वस्त
शिमरॉन हेटमायर ने तोड़ दिया ऋषभ पंत का टी20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड
ये हैं देश के ऐसे रेलवे स्टेशन, जिनका नाम लेने में शर्म महसूस करेंगे सारे रिश्तेदार
Interesting Facts: Delhi Metro की पिंक और मैजेंटा लाइन की रंगीन सीटों का क्या है राज, जानिए असली वजह
भारतीय छोरियों ने दी पाकिस्तान को पटखनी, अब छोरों की है बारी
कब और कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच का सीधा प्रसारण, लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन
Viral Video: शादी की एक्साइटमेंट में दूल्हे ने ऊपर-नीचे लगा ली शेरवानी की बटन, हंसी का पात्र बन गया बेचारा
Mahashivratri 2026 Rudrabhishek Vidhi: घर पर रुद्राभिषेक करने की सरल विधि और सामग्री, जानिए बिना पंडित के रुद्राभिषेक कैसे करें
इंडियन एयरफोर्स की ताकत बढ़ाने फ्रांस के रक्षा मंत्री के साथ बैठेंगे राजनाथ सिंह, इतने राफेल के साथ इन मिसाइलों पर होगा बड़ा फैसला
'इंसान हैं, रोबोट नहीं...', तमिलनाडु चुनाव को लेकर कांग्रेस-DMK के बीच कहां फंसा पेंच? क्या बिगड़ेगा गठबंधन का खेल
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited