रजत पाटीदार ने 30 पारी में तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
Fastest 1000 runs in IPL History: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को कप्तान रजत पाटीदार ने शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर जैसे ही 16 रन के आंकड़े को पार किया वो आईपीएल में दूसरे सबसे तेज गति से एक हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। पाटीदार वे 23(18) रन की पारी खेली। पाटीदार ने तेजी के मामले में महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया लेकिन युवा साई सुदर्शन से पीछ रह गए। आइए जानते हैं कौन हैं आईपीएल इतिहास में सबसे कम पारियों में एक हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज?

साई सुदर्शन-25
गुजरात टाइटन्स की ओर से खेल रहे साई सुदर्शन के नाम आईपीएल में सबसे तेज गति से एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 25वी पारी में आईपीएल में एक हजार रन पूरे किए थे।

रजत पाटीदार-30
आरसीबी के कप्तान रजत पाटादीर सबसे तेज गति से आईपीएल में एक हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 30वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की। पाटीदार इसके साथ ही विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बाद आरसीबी के लिए एक हजार रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बन गए।

सचिन तेंदुलकर-31
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर मौजूदा सीजन से पहले आईपीएल इतिहास में साझा रूप से सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इसी सीजन में साई सुदर्शन के बाद रजत पाटीदार ने उन्हें पहले से तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। सचिन ने 31 पारियों में एक हजार रन पूरे किए थे।

रुतुराज गायकवाड़-31
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले रुतुराज गायकवाड़ भी आईपीएल में सबसे तेज गति से एक हजार रन बनाने वाले प्लेयर्स में सचिन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। गायकवाड़ ने भी एक हजारी बनने के लिए आईपीएल में 31 पारी खेली थीं।

तिलक वर्मा-33
मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलने वाले आतिशी बल्लेबाज तिलक वर्मा सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले प्लेयर्स में चौथे स्थान पर हैं। तिलक ने 33 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था।
ये ग्रह है पृथ्वी की बहन,पर नेचर है बिल्कुल अलग
May 16, 2025

अबकी बार 90 पार, नीरज चोपड़ा के करियर के 5 बेस्ट थ्रो

इंग्लैंड दौरे की इंडिया-ए टीम से मिले टेस्ट स्क्वॉड के 4 संकेत

RCB का खेल बिगाड़ सकती है KKR की ये प्लेइंग-11

इंग्लैंड दौरे पर इस पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं यशस्वी जायसवाल

Photos: दुनिया का एकमात्र ऐसा देश, जिसके एक कोने में सूरज ढलता है तो दूसरे में उगता है, कहलाता है भारत का सच्चा मित्र

RCB vs KKR Pitch Report: बेंगलुरू और कोलकाता के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

Doha Diamond League: 3000 मीटर स्टीपलचेस में भारत की पारुल चौधरी ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Delhi: कचरा मुक्त घोषित हो गए दिल्ली के ये पांच मार्केट, जो फेंका कूड़ा तो कटेगा चालान

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने की समीक्षा

IPS अधिकारी आरती सिंह बनीं मुंबई की पहली संयुक्त पुलिस आयुक्त खुफिया
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited