पंजाब किंग्स ने बनाया आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा स्कोर, टूटा आरसीबी का रिकॉर्ड

IPL 2026 Ka Sabse Bada Score: जीत के रथ पर सवार पंजाब किंग्स किसी के रोके, रुकने का नाम नहीं ले रही। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने ना केवल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि कूपर कॉनली और प्रियांश आर्या की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। पंजाब के बल्लेबाजों ने इस पारी में छक्कों की बारिश कर दी और लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Apr 20 2026, 17:54 IST
आईपीएल के 29वें मैच में कोहराम Image Credit : IPL01 / 07

आईपीएल के 29वें मैच में कोहराम

फैंस को जिस मैच का इंतजार था वो रविवार को उन्हें पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले में देखने को मिला। जीत के रथ पर सवार पंजाब किंग्स को लखनऊ के कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया और फिर क्या था, पंजाब के बल्लेबाजों ने ऐसा समां बांधा कि आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला।

लखनऊ ने जीता टॉसImage Credit : IPL02 / 07

लखनऊ ने जीता टॉस

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ ने पहले ही ओवर में पिछले मैच के हीरो प्रभसिमरन सिंह को आउट भी कर दिया, लेकिन उसके बाद कूपर कॉनली और प्रियांश आर्य नाम की आंधी आई और लखनऊ की सारी उम्मीदें उड़ाकर ले गई।

कॉनली और प्रियांश की रिकॉर्ड साझेदारी Image Credit : IPL03 / 07

कॉनली और प्रियांश की रिकॉर्ड साझेदारी

कूपर कॉनली और प्रियांश आर्य ने दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 182 रन की साझेदारी की। इस दौरान दोनों ने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। हालांकि, प्रियांश और कूपर दोनों शतक जड़ने से चूक गए।

प्रियांश आर्य की विस्फोटक पारी Image Credit : IPL04 / 07

प्रियांश आर्य की विस्फोटक पारी

प्रियांश आर्य ने केवल 37 गेंद में 4 चौके और 9 छक्कों की मदद से 93 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 251.35 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वह 7 रन से अपना दूसरा आईपीएल शतक चूक गए।

कॉनली का दूसरा पचासा Image Credit : IPL05 / 07

कॉनली का दूसरा पचासा

अपने डेब्यू पर ही अर्धशतकीय पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले कूपर कॉनली ने भी 46 गेंद में 87 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े।

आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा स्कोरImage Credit : IPL06 / 07

आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा स्कोर

कूपर कॉनली और प्रियांश आर्य की दमदार बैटिंग और बाद में शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिंस की दमदार फिनिशिंग के दम पर पंजाब किंग्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 254 रन का स्कोर खड़ा किया। यह आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा टोटल जबकि आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

टूटा एक पारी में छक्कों का रिकॉर्डImage Credit : IPL07 / 07

टूटा एक पारी में छक्कों का रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स ने इस सीजन एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। पंजाब किंग्स ने इस मैच में कुल 21 छक्के लगाए। आईपीएल इतिहास में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी पंजाब किंग्स के नाम ही है जब उन्होंने एक इनिंग में 24 छक्के जड़े थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!