पंजाब किंग्स को RCB ने इस मुकाबले में 23 रनों से हरा दिया। यह पंजाब की टीम की लगातार छठी हार थी। इससे पहले पंजाब लगातार 7 मैचों में अनबीटेन रही थी। इस हार के बाद पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।
इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 222 रन बनाए और पंजाब को 223 रनों का लक्ष्य दिया। हालांकि, पंजाब की टीम भरसक प्रयास करने के बाद भी मुकाबला 23 रनों से हार गई। पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 199 रन ही बना पाई।
इस हार के साथ पंजाब किंग्स की टीम पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर खिसक गई है। पंजाब की टीम का यह 13वां मुकाबला था। जिसमें 6 जीत और 6 हार के साथ पंजाब के कुल 13 अंक हैं। अब उसका सिर्फ एक मुकाबला बचा है और इस मैच को जीतना पंजाब के लिए बेहद जरूरी है।
पंजाब किंग्स का इस सीजन लीग में सिर्फ एक मैच बचा है। यह मुकाबला पंजाब के लिए करो या मरो के जैसा है। अगले मुकाबले में अगर पंजाब की टीम जीत जाती है तो पॉइंट टेबल में उसके 7 जीत के साथ 15 अंक हो जाएंगे और उसके प्लेऑफ में खेलने के चांस बचे रह सकते हैं।
इस सीजन प्लेऑफ में क्वॉलीफाई करने वाली RCB पहली टीम बन गई है। आरसीबी के पंजाब के खिलाफ जीत के बाद 13 मैंचों में 18 अंक हो चुके हैं। वहीं दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस है, जिसके 13 मैचों में 16 अंक हैं। वहीं हैदराबाद के 12 मैचों में 14 और पंजाब के 13 मैचों में 13 अंक हैं।
पंजाब को अगर यहां से प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे हर हाल में अपना अगला मुकाबला जीतना है। वहीं उसे दूसरे टीमों के भी हार की प्रार्थना करनी पड़ेगी। प्लेऑफ की रेस में अभी चेन्नई, राजस्थान और केकेआर भी लगी हुई हैं।
पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होना है। पंजाब के लिए इस मुकाबले की सबसे अच्छी बात यह है कि लखनऊ इस सीजन की सबसे कमजोर टीमों में शामिल है, इस कारण पंजाब यह मुकाबला जीत सकती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब पिछला सीजन आरसीबी के साथ फाइनल खेलने वाली टीम है। हालांकि, फाइनल मुकाबले में उसे आरसीबी ने हराकर 18 सालों के इतिहास में पहली बार IPL का खिताब अपने नाम किया था। वहीं पंजाब की टीम भी अब तक एक बार भी खिताब जीत नहीं पाई है।
Jun 14, 2026