पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवीं बार 200 रन के आंकड़े को पार कर लिया और सनराइजर्स हैदराबाद की बराबरी कर ली। दोनों टीमें मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा बार दो सौ रन के आंकड़े को पार करने के मामले में पहले पायदान पर काबिज हो गई हैं।(फोटो क्रे़डिट IPL/BCCI)
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में फाइनल तक की यात्रा में 8 बार 200 रन के आंकड़े को पार किया था। मौजूदा सीजन में लीग दौर में ही ये उपलब्धि अय्यर की टीम ने हासिल कर ली है।
पंजाब किंग्स लगातार दो सीजन में 8 बार 200 से ज्यादा रन बनाने वाले पहली टीम बन गई है। पंजाब के अलावा गुजरात टाइटन्स ने पिछले सीजन और हैदराबाद ने मौजूदा सीजन में 8 बार ये कारनामा किया है। इसके अलावा और कोई टीम ये कारनामा नहीं कर सकी है।
पंजाब किंग्स ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे ज्यादा रन बनाने के चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। तीनों ही टीमों ने लीग के 19 साल के इतिहास में 40-40 बार 200 या उससे ज्यादा रन पारी में बनाए हैं।
पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स ने मौजूदा सीजन में शानदार शुरुआत की थी। पहले सात मैच में 6 में जीत दर्ज की थी और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। उसके खाते में 13 अंक हो गए थे। उसके बाद लगातार पांच मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। उसके लिए प्लेऑफ में एंट्री के समीकरण दूसरे चरण में बिगड़ गए हैं।
आईपीएल 2026 के पहले चरण में टॉप पर रहने वाली पंजाब किंग्स के सामने प्लेऑफ में एंट्री का संकट आ खड़ा हुआ है। पंजाब के खाते में 12 मैच में 6 जीत,5 हार और एक रद्द मुकाबले के साथ कुल 13 अंक हैं। उसे सीजन के बाकी दो बचे मैच में जीत दर्ज करनी होगी तभी उसके लिए प्लेऑफ दे दरवाजे खुलेंगे। उन दो मैचों में जीत के बाद पंजाब के खाते में 17 अंक हो जाएगे और उसे प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा।
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में फाइनल तक की यात्रा में 8 बार 200 रन के आंकड़े को पार किया था। मौजूदा सीजन में लीग दौर में ही ये उपलब्धि अय्यर की टीम ने हासिल कर ली है।
Jun 14, 2026