प्रियांश आर्य ने रचा इतिहास, IPL की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड

First Ball Six in IPL: आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। इसके बाद पंजाब के ओपनर प्रियांश आर्य ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर इतिहास रच दिया। प्रियांश आर्य ने इस मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और 33 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए।

Authored by: आदित्य साहूUpdated May 11 2026, 20:40 IST
धर्मशाला में खेला जा रहा मैचImage Credit : IPL/BCCI01 / 08

धर्मशाला में खेला जा रहा मैच

IPL 2026 का 55वां मुकाबला धर्मशाला के खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।

पंजाब के ओपनर्स ने किया धमाकाImage Credit : IPL/BCCI02 / 08

पंजाब के ओपनर्स ने किया धमाका

इसके बाद पंजाब के दोनों ओपनर्स प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने आते ही अपने बल्लों से धमाका मचा दिया। दोनों ने मिलकर मात्र 16 गेंदों में टीम का स्कोर 50 रन पर पहुंचा दिया। इसके साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।

प्रियांश ने पारी की पहली गेंद पर जड़ा छक्काImage Credit : IPL/BCCI03 / 08

प्रियांश ने पारी की पहली गेंद पर जड़ा छक्का

प्रियांश आर्या ने इस पारी में जो पहली गेंद खेली, उसी पर छक्का जड़ दिया। उन्होंने मिचेल स्टार्क को पंजाब की पारी की पहली गेंद पर छक्का मारकर एक बड़े रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया।

पहली गेंद पर सबसे ज्यादा छक्का जड़ने का रिकॉर्डImage Credit : IPL/BCCI04 / 08

पहली गेंद पर सबसे ज्यादा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड

प्रियांश आर्या IPL इतिहास में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा छक्का जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने किसी भी मैच की पारी की पहली गेंद पर तीन बार छक्के जड़ने का कारनामा किया। उनसे ज्यादा छक्के यशस्वी जायसवाल के हैं, जिन्होंने पारी की पहली गेंद पर चार बार छक्के लगाए हैं।

मैच की पहली गेंद पर छक्के का रिकॉर्डImage Credit : IPL/BCCI05 / 08

मैच की पहली गेंद पर छक्के का रिकॉर्ड

इसके साथ ही उन्होंने मैच की पहली गेंद पर छक्के लगाने की रिकॉर्ड लिस्ट में भी अपना नाम शुमार कर लिया है। इससे पहले सिर्फ 5 बार ऐसा हुआ था, जब मैच की पहली ही गेंद पर किसी बल्लेबाज ने छक्के लगाए हों। सबसे पहले साल 2009 में नमन ओझा ने मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाया था।

मैच की पहली गेंद पर दो बार छक्का लगाने वाले इकलौते प्लेयरImage Credit : IPL/BCCI06 / 08

मैच की पहली गेंद पर दो बार छक्का लगाने वाले इकलौते प्लेयर

प्रियांश आर्य किसी भी मैच की पहली गेंद पर दो बार छक्का लगाने वाले इकलौते प्लेयर बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए खलील अहमद की गेंद पर मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था।

लिस्ट में विराट कोहली का भी नामImage Credit : IPL/BCCI07 / 08

लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम

किसी भी मैच की पहली गेंद पर छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम है। कोहली ने साल 2019 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए वरुण अरोन की गेंद पर मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। उन्होंने यह कारनामा नमन ओझा के रिकॉर्ड के 10 साल बाद किया था।

कौन-कौन से बल्लेबाज लगा चुके हैं मैच की पहली गेंद पर छक्काImage Credit : IPL/BCCI08 / 08

कौन-कौन से बल्लेबाज लगा चुके हैं मैच की पहली गेंद पर छक्का

मैच की पहली गेंद पर सबसे पहला छक्का नमन ओझा ने साल 2009 में लगाया था। इसके बाद विराट कोहली ने साल 2019 में यह कारनामा किया था। कोहली के बाद फिल सॉल्ट ने 2024 में, प्रियांश आर्य ने 2025 में और इस सीजन यशस्वी जायसवाल और प्रियांश आर्य यह कारनामा कर चुके हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!