टीम इंडिया खेलने के लिए तैयार हैं आईपीएल के ये 5 युवा गेंदबाज

Five Uncapped Bowler: आईपीएल, एक ऐसा प्लेफॉर्म जहां प्रतिभा को मंच मिलता है। हमेशा की तरह इस बार भी आईपीएल में एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस निकलकर सामने आ रहे हैं। अच्छी बात यह है कि गेंदबाजी में कुछ नाम ऐसे हैं जो टीम इंडिया में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। आइए ऐसे 5 गेंदबाजों के बारे में जानते हैं जिन्हें जल्दी ही हम टीम इंडिया की जर्सी में देख सकते हैं। ये गेंदबाज मौजूदा आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से सबका दिल जीत रहे हैं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Apr 21 2026, 18:49 IST
टीम इंडिया में कौन देगा दस्तक?Image Credit : IPL01 / 07

टीम इंडिया में कौन देगा दस्तक?

हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल में एक से बढ़कर एक प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। बल्लेबाजी में जहां मुकुल चौधरी और वैभव सूर्यवंशी ने गदर काटा हुआ है तो गेंदबाजी में भी कुछ नाम ऐसे हैं जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से सबका दिल जीता है। ये गेंदबाज ऐसी गेंदबाजी कर रहे हैं, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि वह जल्द टीम इंडिया में दस्तक दे सकते हैं।

ब्ल्यू जर्सी के लिए लड़ाई जारी Image Credit : IPL02 / 07

ब्ल्यू जर्सी के लिए लड़ाई जारी

ये टीम इंडिया की वही जर्सी है जिसे पाने का सपना नसीब वालों का ही पूरा होता है। इस जर्सी को हासिल करने के लिए खिलाड़ियों को अपना बेस्ट देना होता है। कई मानकों पर खुद को खरा उतरना पड़ता है। खुद को तपाना पड़ता है और ये सब करने के बाद इस जर्सी को पहनने का मौका मिलता है। फिलहाल इसके लिए 5 अनकैप्ड गेंदबाजों में तगड़ी लड़ाई हो रही है। चलिए इन 5 गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।

1. प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स)Image Credit : IPL03 / 07

1. प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स)

इस सीजन लखनऊ की ओर से खेल रहे प्रिंस यादव इस रेस में सबसे ऊपर हैं। शुरुआती ओवर के साथ-साथ प्रिसं डेथ ओवर में भी गेंदबाजी करने में समर्थ हैं। फिलहाल इस आईपीएल में 6 मैच में 11 विकेट चटकाए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में जहां लखनऊ के सब गेंदबाजों का मार पड़ी, वहां भी प्रिंस ने सटीक गेंदबाजी की और 4 ओवर में 30 से कम रन दिया।

2. अशोक शर्मा Image Credit : IPL04 / 07

2. अशोक शर्मा

इस लिस्ट में दूसरा नाम अशोक शर्मा का है। गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे अशोक शर्मा ने पहले ही इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंककर सुर्खियां बटोर ली है। पार्थिव पटेल का मानना है कि वह लगातार 150 की रफ्तार से गेंद डाल सकते हैं। 6 मैच में वह 6 विकेट चटका चुके हैं।

3. कार्तिक त्यागी (कोलकाता नाईट राइडर्स)Image Credit : IPL05 / 07

3. कार्तिक त्यागी (कोलकाता नाईट राइडर्स)

इस लिस्ट में तीसरा नाम कार्तिक त्यागी का है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी एक्शन में जबसे बदलाव किया है, उसका फायदा उन्हें मिल रहा है। वह लगातार 150 की रफ्तार से गेंद डाल रहे हैं। 7 मैच में कार्तिक 8 विकेट चटका चुके हैं।

4. विजय कुमार वैशाख (पंजाब किंग्स)Image Credit : IPL06 / 07

4. विजय कुमार वैशाख (पंजाब किंग्स)

विजय कुमार वैशाख आईपीएल 2026 में उस पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं, जिसे हराने का दम अब तक कोई भी टीम नहीं दिखा पाई है। वैशाख स्लोअर बाउंसर के साथ-साथ यॉर्कर डालने में भी सबसे आगे हैं जो उन्हें टी20 क्रिकेट में एक मारक विकल्प बनाता है। 6 मैच में वैशाख 6 विकेट चटका चुके हैं।

5. रसिख डार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)Image Credit : IPL07 / 07

5. रसिख डार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

इस लिस्ट में 5वां नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रसिख डार हैं। रसिख 3 मैच में 5 विकेट चटका चुके हैं। बैकअप हैंड स्लो बाउंसर डालकर बल्लेबाजों को परेशान करने के मामले में इनका कोई तोड़ नहीं है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!