एक गेंद में 2 विकेट, दो गेंद में हैट्रिक, T20 में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Cricket Hat-Trick World Record: टी20 क्रिकेट की सबसे महंगी क्रिकेट लीग आईपीएल इस समय पूरे रंग में है और रोमांच ऐसा कि हर मैच के साथ कुछ ना कुछ बदलता जा रहा है। रोज कोई ना कोई रिकॉर्ड बन रहे हैं और तमाम खिलाड़ियों के बीच आगे निकलने की प्रतिस्पर्धा भी लगातार जारी है। हालांकि, अब तक आईपीएल 2026 में एक भी हैट्रिक देखने को नहीं मिली है। वैसे आईपीएल के 19 सालों के इतिहास में कई गेंदबाजों ने हैट्रिक ली हैं लेकिन एक हैट्रिक ऐसी थी जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated May 11 2026, 15:19 IST
टी20 क्रिकेट में हैट्रिक का सबसे दिलचस्प वर्ल्ड रिकॉर्डImage Credit : BCCI01 / 08

टी20 क्रिकेट में हैट्रिक का सबसे दिलचस्प वर्ल्ड रिकॉर्ड

आपने टी20 क्रिकेट में कई तरह के विश्व रिकॉर्ड देखे होंगे, लेकिन एक वर्ल्ड रिकॉर्ड ऐसा है जिसकी तुलना किसी भी अन्य रिकॉर्ड से नहीं की जा सकती। ये कमाल आईपीएल में ही हुआ था और एक खास खिलाड़ी ने किया था।

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैचImage Credit : BCCI02 / 08

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच

बात आईपीएल 2014 की है। अहमदाबाद के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने थीं। मैच में कोलकाता की टीम ने टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था।

राजस्थान की टीम ने बनाया सम्मानजनक स्कोरImage Credit : BCCI03 / 08

राजस्थान की टीम ने बनाया सम्मानजनक स्कोर

राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी और करुण नायर (44 रन) के सर्वाधिक स्कोर के अलावा टॉप ऑर्डर में कुछ अन्य बल्लेबाजों की 30 रन से ऊपर की पारियों के बदौलत राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए।

उथप्पा और गंभीर ने KKR को दी तेज शुरुआतImage Credit : BCCI04 / 08

उथप्पा और गंभीर ने KKR को दी तेज शुरुआत

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसकी तरफ से ओपनर रॉबिन उथप्पा और कप्तान गौतम गंभीर ने 121 रनों की पार्टनरशिप कर डाली। उथप्पा ने 65 रन बनाए, जबकि गंभीर 54 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद वॉटसन ने आंद्र रसेल को 1 रन पर बोल्ड कर दिया और कोलकाता 122 रन पर अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यानी उन्होंने 3 रन के अंदर 3 विकेट गंवा दिए थे।

प्रवीण तांबे ने की करिश्माई गेंदबाजीImage Credit : BCCI05 / 08

प्रवीण तांबे ने की करिश्माई गेंदबाजी

इसके बाद शुरू हुआ आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र (44 वर्ष) के भारतीय गेंदबाज प्रवीण तांबे का कमाल। पारी में 15 ओवर हो चुके थे और कोलकाता ने 3 विकेट पर 122 रन बनाए थे। तांबे 16वां ओवर करने आए जिस एक ओवर की शुरुआती तीन गेंदों ने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया।

1 गेंद पर 2 विकेट गिर गएImage Credit : BCCI06 / 08

1 गेंद पर 2 विकेट गिर गए

सुनने में ये थोड़ा अजीब जरूर लगेगा कि 1 गेंद पर 2 विकेट कैसे गिर सकते हैं लेकिन तांबे के इस ओवर में ये करिश्मा हो गया। पहली गेंद वाइड थी जिस पर मनीष पांडे क्रीज से कुछ ज्यादा ही बाहर आ गए और स्टंप हो गए। ये एक वाइड गेंद थी इसलिए बिना ओवर शुरू हुए 1 विकेट गिर गया था। फिर से पहली गेंद फेंकी गई और इस बार तांबे ने यूसुफ पठान को अपनी ही गेंद पर कैच आउट करके शून्य पर आउट कर दिया। इस तरह से कुल 1 गेंद पर 2 विकेट गिर गए थे। लेकिन अभी इससे भी बड़ा कुछ होना बाकी था।

तांबे ने दूसरी गेंद पर ले ली हैट्रिकImage Credit : BCCI07 / 08

तांबे ने दूसरी गेंद पर ले ली हैट्रिक

प्रवीण तांबे ने ओवर की दूसरी गेंद दक्षिण अफ्रीका के रेयान टेन डस्शाटे को फेंकी। इस गेंद पर रेयान LBW हो गए और तांबे ने हैट्रिक लेकर नया इतिहास रच दिया। नया इतिहास इसलिए क्योंकि ये कोई आम हैट्रिक नहीं थी। ये टी20 क्रिकेट इतिहास की पहली और एकमात्र हैट्रिक है जो सिर्फ 2 गेंदों के अंदर ली गई।

तांबे के आंकड़े और केकेआर की हारImage Credit : BCCI08 / 08

तांबे के आंकड़े और केकेआर की हार

प्रवीण तांबे ने अपने 4 ओवरों में कुल 26 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट झटके। कोलकाता के लिए शाकिब अल हसन 14 गेंदों में 21 रन बनाकर अंत तक टिके रहे लेकिन किसी और बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं दिया। नतीजतन 20 ओवर में 6 विकेट खोते हुए केकेआर सिर्फ 160 रन ही बना सकी और तांबे के उस ऐतिहासिक ओवर के दम पर राजस्थान ने 10 रन से यादगार जीत हासिल की। बाद में प्रवीण तांबे की कहानी और उनकी आईपीएल में इस सफलता पर फिल्म भी बनी थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!