आईपीएल के हर सीजन एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनते हैं। कुछ अजूबे भी होते हुए देखने को मिलते हैं, जिनकी कल्पना करना भी मुश्किल होता है। कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जो अनुशासन की मिसाल बन जाते हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला रिकॉर्ड एक भारतीय गेंदबाज के नाम है, जिसने लगातार सैकड़ों ओवर फेंके, लेकिन एक भी नो-बॉल नहीं की। हालांकि, अपने आईपीएल करियर में मात्र 2 ही बार नो बॉल की।
आईपीएल में जब अनुशासन की बात आती है तो पीयूष चावला का नाम इसमें सबसे आगे आता है। इस पूर्व भारतीय स्पिनर ने आईपीएल करियर में एक ऐसा रिकॉर्ड बना रखा है कि जिसे हासिल करना बहुत धैर्य की बात है।
पीयूष चावला ने आईपीएल इतिहास में बेहद अनुशासित गेंदबाजी की है। साल 2008 से 2024 तक आईपीएल खेले वाले पीयूष चावला ने 16 साल के करियर में केवल 2 नो-बॉल फेंकी हैं। उन्होंने 2008 से 2016 के बीच लगातार 386 ओवर (2300 से ज्यादा गेंद) तक एक भी नो-बॉल नहीं फेंकी थी, जो एक रिकॉर्ड है।
पीयूष चावला ने आईपीएल में पहली नो-बॉल 2016 में केकेआर के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ की थी। दूसरी नो-बॉल गेंद साल 2023 में मुंबई के लिए खेलते हुए की। पीषूष चावल इसके बाद कभी भी आईपीएल में नो-बॉल नहीं की।
पीयूष चावला ने आईपीएल में 192 मैच खेलेे हैं। इस दौरान कुल 3850 गेंदें फेंकी हैं। इस दौरान पीयूष ने कुल 5108 रन खर्च किए हैं। साल 2024 के बाद पीयूष चावला ने आईपीएल से संन्यास ले लिया।
आईपीएल में पीयूष चावला सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। युजवेंद्र चहल (224), जसप्रीत बुमराह (202), सुनील नरेन (193) विकेट के साथ टॉप-3 में हैं। पीयूष ने 192 विकेट चटकाए हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने की बात करें तो इस मामले में जसप्रीत बुमराह टॉप पर हैं। बुमराह ने सबसे ज्यादा पॉपिन क्रीज की लाइन क्रास की है। बुमराह ने 32 बार नो-बॉल की है।