पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 में पहले सात मुकाबले में अजेय रहने के बाद लगातार पांचवें मैच में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ पंजाब के गेंदबाज 200 रन के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे और 6 विकेट के अंतर से मैच गंवा दिया।
पंजाब किंग्स की टीम मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 6 विकेट के अंतर से हार के बाद अंक तालिका में चौथे पायदान पर काबिज है। उसके खाते में 12 मैच में 6 जीत, 5 हार और एक रद्द मुकाबले के साथ 13 अंक हैं। पंजाब किंग्स का नेट रन रेट 0.355 का है।
पंजाब किंग्स को लगातार पांचवें मैच में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब की हार का सिलसिला 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरु हुआ था। उसके बाद उसे गुजरात, हैदराबाद, दिल्ली और अब मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उसके लिए प्लेऑफ की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है।
पंजाब किंग्स के लीग दौर में दो मुकाबले बचे हैं। प्लेऑफ में एंट्री के लिए पंजाब किंग्स को उन दो मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। ऐसा करके ही वो 17 अंक तक पहुंच सकती है
आईपीएल के प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए किसी भी टीम को कम से कम 16 अंक टीमों को अपने नाम करने होंगे। 12 मैच में से 6 जीत के साथ पंजाब के खाते में 13 अंक हैं। 16 अंक के आंकड़े तक पहुंचने के उसे अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे।
पंजाब किंग्स की टीम अपने बाकी बचे दो मैच में से एक भी मैच गंवा देती है तो वो अधिकतम 16 अंक तक पहुंच पाएगी। ऐसे में उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में पंजाब को बाकी बचे दोनों मैच जीतने ही होंगे।
पंजाब किंग्स की अब बाकी बचे दो मैच में आरसीबी और लखनऊ से भिड़ना है। पंजाब की 17 मई को धर्मशाला में दोपहर के मुकाबले में आरसीबी से भिड़ना है। वहीं 23 मई को उसकी लखनऊ सुपर जायंट्स के इकाना स्टेडियम में भिड़ंत होगी।
Jun 14, 2026