पॉल स्टर्लिंग ने तोड़ा रोहित शर्मा का विश्व रिकॉर्ड

Most capped player in Mens T20I history: आयरलैंड की टी20 टीम के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने गुरुवार को यूएई के खिलाफ टी20 विश्व कप से पहले दो मैच की सीरीज के पहले टी20 मुकाबले के लिए मैदान पर उतरते ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। स्टर्लिंग दुनिया में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वाले प्लेयर बन गए हैं। (फोटो क्रेडिट Paul Stirling Instagram)

Authored by: नवीन चौहानUpdated Jan 29 2026, 23:37 IST
खेलने उतरे 160वां टी20 मैच01 / 08

खेलने उतरे 160वां टी20 मैच

​आयरलैंड के 35 वर्षीय बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग जैसे ही मैदान पर टॉस के लिए मैदान पर उतरे वो दुनिया में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ये उनके करियर का 160वां मैच था।(फोटो Paul Stirling Instagram)​

तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड02 / 08

तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

​पॉल स्टर्लिंग इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा के साथ साझा रूप से सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी थे। ऐसे में अब वो रोहित से एक कदम आगे निकल गए हैं।(फोटो Paul Stirling Instagram)

पाकिस्तान के खिलाफ 2009 में किया था डेब्यू03 / 08

पाकिस्तान के खिलाफ 2009 में किया था डेब्यू

पॉल स्टर्लिंग ने 15 जून 2009 को पाकिस्तान के खिलाफ ओवल में अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू किया था। उन्हें दुनिया का सबसे ज्यादा T20I मैच खेलने वाला प्लेयर बनने में 17 साल का वक्त लगा। रोहित शर्मा ने भी 17 साल लंबे करियर में 159 मैच खेले थे। (फोटो Paul Stirling Instagram)​

ऐतिहासिक मैच में रहे नाकाम04 / 08

ऐतिहासिक मैच में रहे नाकाम

पॉल स्टर्लिंग करियर के सबसे अहम मैच में टीम के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे और 3 गेंद में दो चौके की मदद से 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जुनैद सिद्दिकी ने उनका शिकार किया।(फोटो Paul Stirling Instagram)​

ऐसा रहा है टी20आई करियर05 / 08

ऐसा रहा है टी20आई करियर

​स्टर्लिंग ने अपने टी20आई करियर में 160 मैच की 157 पारी में 26.53 के औसत और 134.79 के स्ट्राइक रेट से 3,874 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 115 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।(फोटो Paul Stirling Instagram)

29 देशों के खिलाफ खेले मैच06 / 08

29 देशों के खिलाफ खेले मैच

​स्टर्लिंग ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में कुल 29 देशों के खिलाफ कुल 160 मैच खेले हैं। (फोटो Paul Stirling Instagram)​

इस टीम के खिलाफ खेले सबसे ज्यादा मैच07 / 08

इस टीम के खिलाफ खेले सबसे ज्यादा मैच

पॉल स्टर्लिंग ने अपने करियर में सबसे ज्यादा 25 मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेले। इसके अलावा उन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ 15, नीदरलैंड और यूएई के खिलाफ 12-12 और बांग्लादेश के खिलाफ 10 मैच खेले। (फोटो Paul Stirling Instagram)​

घर पर खेले सबसे ज्यादा मैच08 / 08

घर पर खेले सबसे ज्यादा मैच

अपने करियर के 160 मैच में से सबसे ज्यादा 38 मैच स्टर्लिंग ने अपने घर पर खेले। इसके अलावा विदेश में उन्होंने सबसे ज्यादा 37 मैच यूएई में खेले। (फोटो Paul Stirling Instagram)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!