असली क्रिकेट यानी टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 130 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। ढाका में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में अपनी स्थिति मजबूत की तो इसके पीछे इस गेंदबाज का अहम रोल रहा।
बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में नोमान अली ने 4 विकेट चटकाए। पहली पारी में उसने एक और दूसरी पारी में 3 विकेट चटकाया। इस शानदार गेंदबाजी के दम पर नोमान अली ने टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे कर लिए।
नोमान अली ने जैसे ही बांग्लादेशी खिलाड़ी मेहदी हसन मिराज को आउट किया, टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 100 विकेट पूरे कर लिए। मिराज 24 रन बनाकर आउट हुए।
नोमान अली ने जैसे ही मिराज को अपना 100वां शिकार बनाया, उन्होंने 130 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 1896 में इंग्लैंड के बॉबी पील ने 39 साल 180 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे किए थे। तब वो ऐसा कारनामा करने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बने थे।
नोमान अली ने 130 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अब वो 100 टेस्ट विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बन गए हैं। अब जब नोमान ने 100 विकेट पूरे किए हैं तो उनकी उम्र 39 साल 217 दिन है।
नोमान अली का सफर टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार रहा है। 34 साल की उम्र में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। पहली पारी में 2 विकेट लेने वाले नोमान ने दूसरी पारी में फाइफर लिया था।
नोमान अली के नाम अब 22 मैच में 101 विकेट हो गए हैं। वो टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के 21वें गेंदबाज हैं।
101 टेस्ट विकेट चटका चुके नोमान अली 9 बार फाइफर और 3 बार टेनफर ले चुके हैं।