18 साल के भारतीय अमेरिकी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में यूवा खिलाड़ियों का धमाका जारी है। जापान के खिलाफ जहां श्रीलंकाई बल्लेबाज ने टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली तो वहीं, 18 जनवरी को यूएसए के बल्लेबाज ने एक और बड़ा कीर्तिमान रच दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी शतकीय पारी के दौरान यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
न्यूजीलैंड से मुकाबला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत के खिलाफ DLS मेथड के चलते अमेरिका क्रिकेट टीम को 6 विकेट से मात मिली। हालांकि, अपने दूसरे मुकाबले में यूएसए के 18 साल के बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कहर बरपाया।
भारतवंशी नीतीश सुदिनी का कहर
जिम्बाब्वे के बुलावायो में न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके गेंदबाजों ने इसे सही साबित किया। यूएसए ने 97 के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए नीतीश सुदिनी छा गए। नीतीश सुदिनी की जड़े भारत से जुड़ी हैं। नीतीश का परिवार भारत के तेलंगाना राज्य से संबंध रखता है। वह भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी हैं।
बने पहले यूएसए के खिलाड़ी
धैर्य के साथ खेलते हुए दाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश ने पहले अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद 117 गेंद पर 10 चौके और 1 सिक्स के साथ अपना शतक पूरा किया। इस शतक की बदौलत नीतीश सुदिनी ने इतिहास रच दिया। वह अंडर-19 विश्व कप स्तर पर शतक बनाने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ नंबर-7 पर बल्लेबाजी की और अमेरिका को 253 के स्कोर तक पहुंचाया।
117 रन बनाकर रहे नाबाद
नीतीश आखिरी तक आउट नहीं हुए। वह 133 गेंद पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 117 रन बनाकर नाबाद लौटे। नीतीश ने कुल 175 मिनट तक बल्लेबाजी की। वहीं, यूएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 254 रन का लक्ष्य दिया।
हार से हुई थी शुरुआत
यूएसए की टूर्नामेंट में शुरुआत खराब रही है। पहले मैच में उसका सामना भारत से हुआ। इंडिया अंडर-19 के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए 107 रन बनाकर ढेर हो गई थी। हेनिल पटेल ने पंजा खोला था। बारिश से प्रभावित इस मैच को भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया।
Delhi Metro : 3 कॉरिडोर, 13 नए स्टेशन, दिल्ली में बढ़ने वाला है मेट्रो का मकड़जाल!
साल 2026 का पहला सूर्यग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं, क्या यहां सूतक काल मान्य होगा, जानिए ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी
आदिल राशिद ने रचा इंग्लैंड के लिए नया इतिहास
बैड डे बन सकता है 12 फरवरी का दिन, खास सावधानी बरतें ये 5 राशियां
खुलने वाला है भारत का सबसे लंबा फ्लाईओवर, एक सांस में पार कर जाएंगे पूरा शहर
पटना कोर्ट को दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, जयपुर में मॉडर्न स्कूल को आया डरावना मैसेज
कूटनीति या टकराव? ईरान बोला-दोनों के लिए तैयार, अमेरिका पर नहीं है भरोसा, अगर हमला हुआ तो...
T20 World Cup Points Table Updates (11-february-2026): दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की जीत के बाद ऐसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल
Delhi Metro : 3 कॉरिडोर, 13 नए स्टेशन, दिल्ली में बढ़ने वाला है मेट्रो का मकड़जाल!
साल 2026 का पहला सूर्यग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं, क्या यहां सूतक काल मान्य होगा, जानिए ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited