IPL 2025 में चीते की रफ्तार से रन बनाने वाले टॉप-5 प्लेयर

आईपीएल 2025 में गेंद और बल्ले के बीच चल रहे धमाल पर भारत पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव की वजह से विराम लग गया था। 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले को बीच में ही रोक देना पड़ा। ऐसे में 10 दिन की खामोशी के बाद बाकी आईपीएल का रोमांच फिर शुरू होने जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में जो मौजूदा सीजन में चीते की रफ्तार यानी सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं।

निकोलस पूरन
01 / 05

निकोलस पूरन

​लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेल रहे निकोलस पूरन सीजन में सबसे तेज गति से रन बना रहे हैं। उन्होंने अबतक खेले 11 मैच की 11 पारियों में 204 गेंद में 410 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 200.98 का है। उन्होंने सीजन में 34 चौके और 34 छक्के जड़े हैं।​

प्रियांश आर्य
02 / 05

प्रियांश आर्य

पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे युवा बल्लेबाज सीजन में सबसे तेज गति से रन बनाने वाले प्लेयर्स में दूसरे पायदान पर हैं। प्रियांश ने 180 गेंद में 347 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 192.77 का है। उन्होंने अबतक 37 चौके और 22 छक्के जड़े हैं।

श्रेयस अय्यर
03 / 05

श्रेयस अय्यर

पंजाब किंग्स के नए कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल 2025 में सबसे तेज गति से रन बनाने वाले प्लेयर्स की सूची में तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने अबतक खेले 11 मैच की 11 पारियों में 204 गेंद में 405 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 180.80 का है। उन्होंने अबतक सीजन में 27 चौके और 27 छक्के जड़े हैं।

अभिषेक शर्मा
04 / 05

अभिषेक शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे युवा भारतीय अभिषेक शर्मा आईपीएल 2025 में सबसे तेज रफ्तार से रन बनाने वाले प्लेयर्स की सूची में चौथे स्थान पर हैं। अभिषेक ने सीजन में 174 गेंद में 314 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 180.45 का रहा है। उन्होंने इस दौरान 35 चौके और 17 छक्के जड़े हैं।

रियान पराग
05 / 05

रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग आईपीएल 2025 में सबसे तेजी से रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। पराग ने अबतक खेले 12 मैच की 12 पारियों में 221 गेंद में 377 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 170.58 का रहा है। उन्होंने इस दौरान 27 चौके और 26 छक्के जड़े हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited