सबसे ज्यादा आउटफील्ड कैच का नया रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे निकोलस पूरन

Most outfield catches for LSG: आईपीएल के 59वें मुकाबले में लखनऊ के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने कैच लेने का एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स अब भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। चलिए जानते हैं कि पूरन ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated May 15 2026, 22:40 IST
पूरन का नया रिकॉर्डImage Credit : IPL01 / 08

पूरन का नया रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में लखनऊ के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अपनी टीम के लिए कैच का एक नया रिकॉर्ड बना लिया। लखनऊ की टीम पहले ही प्लऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, जबकि चेन्नई के लिए यह करो या मरो वाला मैच है। चलिए जानते हैं पूरन ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया?

कैच का नया रिकॉर्डImage Credit : IPL02 / 08

कैच का नया रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में निकोलस पूरन ने पारी के चौथे ओवर में जैसे ही कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का कैच पकड़ा, उन्होंने आईपीएल में लखनऊ के लिए कैच का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

सबसे ज्यादा आउटफील्ड कैच का रिकॉर्डImage Credit : IPL03 / 08

सबसे ज्यादा आउटफील्ड कैच का रिकॉर्ड

गायकवाड़ का कैच पूरन का 21वां कैच था। इसके साथ ही वो लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा आउटफील्ड कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने दीपक हुडा का रिकॉर्ड तोड़ दिया जो लखनऊ के लिए 20 कैच पकड़चुके हैं।

पीछे छूटे हुडाImage Credit : IPL04 / 08

पीछे छूटे हुडा

पूरन ने दीपक हुडा को पीछे छोड़ दिया। हुडा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। उन्होंने एलएसजी के लिए 20 कैच पकड़े हैं।

नंबर 3 पर रवि बिश्नोईImage Credit : IPL05 / 08

नंबर 3 पर रवि बिश्नोई

इस लिस्ट में नंबर 3 पर रवि बिश्नोई हैं। बिश्नोई अब लखनऊ का हिस्सा नहीं हैं। वो लखनऊ के लिए 20 कैच पकड़ चुके हैं।

चौथे नंबर पर आयुष बदोनी Image Credit : IPL06 / 08

चौथे नंबर पर आयुष बदोनी

चौथे नंबर पर आयुष बदोनी हैं। बदोनी लखनऊ के लिए 19 छक्के लगा चुके हैं। बदोनी इस सीजन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

टॉप पर विराट कोहली Image Credit : IPL07 / 08

टॉप पर विराट कोहली

अगर आईपीएल इतिहास की बात करें विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा आउटफील्ड कैच का रिकॉर्ड है। विराट 123 कैच ले चुके हैं।

लखनऊ ने जीता टॉस Image Credit : IPL08 / 08

लखनऊ ने जीता टॉस

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!