विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
Most Wicket In WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 बाकी 3 एडिशन से धमाकेदार रहा। इस बार कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले जो आखिरी गेंद तक चले। इतना ही नहीं टीमों ने 200 प्लस का स्कोर भी किया। बल्लेबाजों के लिए जाना जाने वाला टी20 फॉर्मेट गेंदबाजों के लिए भी सुर्खियों में रहा। चौथे सीजन के टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो 5 में से दो गेंदबाज भारतीय रहे और 3 गेंदबाज विदेशी रहे जिन्होंने बल्लेबाजों को अपनी गेंदों से परेशान किया। चलिए जानते हैं WPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन रहे?
टॉप-5 गेंदबाज
विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का सीजन धमाकेदार रहा। बल्लेबाजों के साथ-साथ इस सीजन गेंदबाजों का भी धमाल रहा। टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो 2 खिलाड़ी भारत से रहे जबकि3 खिलाड़ी ओवरसीज थे जिन्होंने इस सीजन गेंदबाजी से कमाल किया।
टॉप पर सोफी डिवाइन
इस लिस्ट में टॉप पर सोफी डिवाइन हैं। डिवाइन इस बार गुजरात जाएंट्स से खेल रही थी। डिवाइन ने 9 मैच में 17 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने एक फोर-फर भी लिया।
नंबर दो पर नंदिनी शर्मा
विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर दो पर नंदिनी शर्मा हैं। नंदिनी अपना पहला WPL खेल रही थीं। उन्होंने 10 मैच में 17 विकेट चटकाए जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल था। एक मुकाबले में उन्होंने फाइफर भी लिया था।
3. नडीन डीक्लर्क
नंबर 3 पर आरसीबी की गेंदबाज नडीन क्लार्क हैं। 8 मैच में नडीन क्लार्क ने 15 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने दो फोर-फर लिया।
4. एमेलिया कर
नंबर 4 पर एमेलिया कर रही। मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रही कर ने 7 मैच में 14 विकेट चटकाए। हालांकि, उनकी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।
5. श्री चरणी
इस लिस्ट में नंबर 5 पर श्री चरणी हैं। दिल्ली कैपिटल्स की स्पिन गेंदबाज चरणी ने फाइनल से पहले तक 9 मैच में 14 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने एक फोर-फर लिया।
लॉरेन बेल
इस सीजन लॉरेन बेल भले ही विकेट लेने की लिस्ट में नंबर 6 पर रही। लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावी गेंदबाजी उन्होंने ही की। हर बार पावरप्ले में आरसीबी के लिए विकेट लेने वाली बेल के दम पर आरसीबी सीधे फाइनल में पहुंची थी।
दिल थामकर देख लें सनी लियोनी की ये 7 फोटोज
Feb 15, 2026
कद्दू का जूस कैसे घटाता है मोटापा, स्किन ग्लो बढ़ाने के लिए कैसे करें सेवन, जानिए रोज पीने के गजब फायदे
दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप, जहां नहीं एक भी सड़क, खूबसूरती देख हैरान रह जाएंगे
एलियन सच में होते हैं? ओबामा ने UFO और एरिया-51 को लेकर खोले राज
टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड
रेलवे ने बर्थ सिस्टम में किया बड़ा बदलाव, वेटिंग टिकट वालों के लिए बड़ी राहत
परीक्षा का तनाव सिर्फ टेंशन नहीं, शरीर और दिमाग पर डालता है गहरा असर - जानिए कैसे
शिवरात्रि का पारण कितने बजे है 2026, आज कितने बजे तक शिवरात्रि व्रत खोलना है, महा शिवरात्रि 2026 का व्रत कैसे पूरा करें, अन्न कितने बजे खाएं
बिहार का मौसम (16 Feb 2026) Bihar Weather Today: बिहार में गर्मी की समय से पहले दस्तक, 5 दिनों में 5 डिग्री चढ़ेगा पारा, बारिश के भी दिख रहे आसार
दुनिया में 95 तरह के मेटल, लेकिन सोना-चांदी ही क्यों है इतना महंगा?
Gaza को फिर से बनाने के लिए $5 बिलियन देने का 'बोर्ड ऑफ पीस' के सदस्यों का वादा, ट्रंप का दावा
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited