6,4,6,4 मैच खत्म... WPL में क्लर्क ने RCB के लिए रचा इतिहास
RCB vs MI WPL 2026 Match: महिला प्रीमियर लीग का चौथा सीजन जोरदार अंदाज में शुरू हुआ है। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और 2024 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bengaluru) के बीच हुए डब्ल्यूपीएल 2026 के पहले मुकाबले (MI-W vs RCB-W) में आरसीबी ने सबसे यादगार जीत दर्ज की। मुकाबला आखिरी ओवर तक गया और फिर आखिरी गेंद तक, जहां बेंगलुरू महिला टीम की दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर नदीन डी क्लर्क (Nadine de Klerk) ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने इस मैच में गेंद और बल्ले से ऐसा कमाल किया कि नया रिकॉर्ड भी बन गया।
दिलचस्प मैच, रोमांचक आखिरी ओवर
आईपीएल की तरह अब डब्ल्यूपीएल (महिला प्रीमियर लीग) भी हर साल के साथ और दिलचस्प होता जा रहा है। इसका एक नमूना बेंगलुरू और मुंबई की महिला टीमों के बीच खेले गए WPL 2026 के पहले मैच में देखने को मिला, जहां फैंस की धड़कनें बढ़ गई थीं।
बेंगलुरू-मुंबई WPL 2026 मैच
महिला प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में बेंगलुरू ने टॉस जीता और मौजूदा चैंपियन मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।
कैरी और सजीवन की शानदार पारियां
मुंबई इंडियंस महिला टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 67 रन पर उसके 4 विकेट गिर चुके थे। लेकिन मिडिल ऑर्डर में निकोला कैरी ने 29 गेंदों में 40 रन और सजीवन ने 25 गेंदों में 45 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन तक पहुंचा दिया।
क्लार्क ने की शानदार गेंदबाजी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की गेंदबाजों की तरफ से सबसे शानदार बॉलिंग दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर नदीन डी क्लर्क ने की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 26 रन देते हुए 4 विकेट झटके। वहीं, 1-1 विकेट लॉरेन बेल और श्रेयंका पाटिल ने लिया।
RCB के 65 रन पर गिरे 5 विकेट
जब आरसीबी की टीम 155 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसको मुंबई के गेंदबाजों ने 40 रन पर स्मृति मंधाना के रूप में पहला झटका दिया और फिर विकेटों की झड़ी लग गई। उन्होंने 25 रन के अंदर अपने 5 विकेट गंवा दिए और स्कोर 65/5 हो चुका था।
क्लार्क ने मैच आखिरी तक पहुंचा दिया
गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लेने के बाद दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर नदीन डी क्लर्क जब छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं तो यहां भी उनका बल्ला गरजा और उन्होंने 42 गेंदों में पर अर्धशतक लगा दिया। पचास रन पूरे करने के बाद भी वो रुकी नहीं और मैच को अंतिम ओवर तक पहुंचा दिया।
आखिरी ओवर में चाहिए थे 18 रन
मैच के अंतिम ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे और पिच पर क्लार्क मजबूती से खड़ी हुई थीं। गेंदबाजी करने आईं विश्व स्तरीय खिलाड़ी नेट-सिवर ब्रंट। इस 20वें ओवर की पहली दो गेंदों पर क्लर्क कोई रन नहीं बना पाईं और अब 4 गेंदों में 18 रन चाहिए थे। इसके बाद उनका बल्ला ऐसा गरजा कि तीसरी गेंद पर छक्का लगाया, चौथी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर फिर छक्का लगाते हुए गेंद आखिरी गेंद पर पहुंचा दिया। अब आरसीबी को जीते के लिए 2 रनों की जरूरत थी। लेकिन क्लर्क ने यहां भी अपना दम दिखाया और चौका लगाते हुए अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी।
ऑलराउंडर क्लार्क ने बनाया नया WPL रिकॉर्ड
आरसीबी को अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से ऐतिहासिक जीत दिलाने वाली नदीन डी क्लर्क इसी के साथ महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में दीप्ति शर्मा के बाद दूसरी ऐसी खिलाड़ी बन गईं जिन्होंने एक मैच में अर्धशतक लगाने के साथ-साथ 4 विकेट भी लिए।
लाडली बहनों के लिए खुशखबरी! आज अकाउंट में आएंगे1500 रुपये
ऐसा कौन सा वाहन है जिसे उल्टा लिखो या सीधा नहीं बदलता नाम, बताने वाला मास्टर माइंड
रेसिडेंशियल रियल एस्टेट का असली डॉन कौन? नाम सुनकर चौंक जाएंगे
मोर को बना लें गुरु, जीवन में जब ना दिखे कोई रास्ता तो कर लें मोर के ये 7 सबक
देश के लिए गर्व की बात! वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मिले झांसी के काराखाने से ये अहम उपकरण
ईरान में हिंसा के बीच फंसे हजारों भारतीय, आज किया जा सकता है एयरलिफ्ट, तेहरान से होगी पहली उड़ान
आज की शायरी: समय का रोना रोने वालों की आंखें खोलता है फिराक गोरखपुरी का यह शेर
VIDEO: त्योहार, म्यूजिक, पतंग... अब बांग्लादेश में मकर संक्रांति मनाने पर लगी रोक! कट्टरपंथियों ने क्या दी धमकी?
लाडली बहनों के लिए खुशखबरी! आज अकाउंट में आएंगे1500 रुपये
Shab-e-Meraj 2026: हर मुसलमान का जाननी चाहिए शब-ए-मेराज से जुड़ी ये 6 अहम बातें, जानिए क्या हैं ये
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited