मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, IPL में बना दिया महारिकॉर्ड

Mumbai Indians creates History: मुंबई इंडियंस की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2025 के अपने 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से मात दे दी है। ये मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2025 में लगातार 5वीं जीत है इसी के साथ उन्होंने अंक तालिका में अपनी पोजिशन और भी ज्यादा मजबूत कर ली है। मुंबई इंडियंस के अब 12 अंक हो गए हैं और वे प्लेऑफ के करीब पहुंचते नजर आ रहे हैं। इस जीत के साथ ही उन्होंने एक महारिकॉर्ड बना लिया है। आज तक कोई भी टीम ऐसा कमाल नहीं कर पाई है।


मुंबई ने ऐसे दी लखनऊ को मात
01 / 07

​मुंबई ने ऐसे दी लखनऊ को मात

​मुंबई के वानखेड़ें स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम लगातार विकेट गंवाती गई और 54 रनों से हार गई। इस जीत में गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों का भी योगदान रहा।​

1
02 / 07

1

जसप्रीत बुमराह ने झटके 4 विकेट
03 / 07

​जसप्रीत बुमराह ने झटके 4 विकेट

मैच में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के नायक जसप्रीत बुमराह रहे जिन्होंने 4 विकेट लिए। बुमराह ने मैच में इतिहास भी रच दिया। वे मुंबई के टॉप विकेटटेकर बन गए हैं।​

अंक तालिका में नंबर 2 पर पहुंचे
04 / 07

​अंक तालिका में नंबर 2 पर पहुंचे

मुंबई इंडियंस की टीम इस जीत के साथ ही अंक तालिका में 12 अंक के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। उनकी नेट रनरेट भी दमदार हो गई है।​

प्लेऑफ में पहुंचने की करीब पहुंची टीम
05 / 07

​प्लेऑफ में पहुंचने की करीब पहुंची टीम

​मुंबई इंडियंस की टीम अब प्लेऑफ में पहुंचने के करीब पहुंच गई है। मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब केवल 2 मैच जीतने जरूरी हैं। टीम के 4 मैच बचे हुए हैं।​

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास
06 / 07

​मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के इतिहास की पहली टीम बन गई है जिसने 150 मैचों में जीत दर्ज की है। इससे पहले कोई भी टीम ये कमाल नहीं कर पाई है।​

दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स
07 / 07

​दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स

​इस खास लिस्ट में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मौजूद है। सीएसके की आईपीएल में 140 जीत है और वे मुंबई से 10 जीत पीछे हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited