प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद मुंबई इंडियन्स ने रचा इतिहास

​आईपीएल 2026 में गुरुवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर भिडंत हुई। मैच में मुंबई के लिए टॉस के लिए मैदान पर जसप्रीत बुमराह उतरे। पीठ की चोट से जूझ रहे मुंबई के मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या लगातार तीसरे मैच में मैदान पर नहीं उतरे। हाल ही में पिता बनने वाले सूर्यकुमार यादव भी निजी कारणों से मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने जसप्रीत बुमराह को टॉस के लिए भेजने का फैसला किया। ऐसे में बुमराह के मैदान पर उतरते ही आईपीएल के 19 साल के इतिहास में पहली बार एक अनोखा ट्रिपल धमाल देखने को मिला।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

Authored by: Updated May 14 2026, 21:17 IST
एक सीजन, तीन कप्तान01 / 07

एक सीजन, तीन कप्तान

आईपीएल 2026 में संघर्ष कर रही मुंबई इंडियन्स की कमान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने संभाली है। आईपीएल करियर के 157वें मैच में बुमराह कप्तानी करने उतरे वो लीग के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने के बाद कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बने हैं।​

18 साल बाद हुआ ऐसा02 / 07

18 साल बाद हुआ ऐसा

18 साल बाद मंबई पलटन में ऐसा हुआ है जब तीन खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियन्स की कप्तानी संभाली है। पहले सीजन में सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और शॉन पोलक ने मुंबई की कप्तानी की थी। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

इतिहास में पांचवीं बार हुआ ऐसा03 / 07

इतिहास में पांचवीं बार हुआ ऐसा

आईपीएल के इतिहास में पांचवीं बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम की कमान तीन खिलाड़ियों ने संभाली। मुंबई की टीम ऐसा करने वाली पहली टीम साल 2008 में बनी थी। इसके बाद साल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया की कप्तानी एंजेलो मैथ्यूज, रॉस टेलर और आरोन फिंच ने संभाली थी। वहीं साल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन और मनीष पांडे, 2014 में पंजाब किंग्स की कप्तानी शिखर धवन, सैम कुरेन और जीतेश शर्मा ने संभाली थी।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

पहली बार एक टीम के तीन भारतीय कप्तान04 / 07

पहली बार एक टीम के तीन भारतीय कप्तान

आईपीएल के 19 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब तीन भारतीय कप्तानों ने किसी टीम की कमान एक ही सीजन में संभाली है। इससे पहले पांच बार तीन खिलाड़ियों ने एक टीम की कप्तानी की थी लेकिन उनमें एक खिलाड़ी विदेशी था।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

मुंबई हो चुकी है प्लेऑफ की दौड़ से बाहर05 / 07

मुंबई हो चुकी है प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

​मुंबई इंडियन्स की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। आरसीबी के खिलाफ रायपुर में हार के साथ ही मुंबई आधिकारिक तौर पर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहले टीम बनी थी। उसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी थी।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

ऐसा रहा है मुंबई अंक तालिका में हाल06 / 07

ऐसा रहा है मुंबई अंक तालिका में हाल

​मुंबई इंडियन्स की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले खेले 11 मैच में 3 जीत और 8 हार के साथ अंक तालिका में नौवें पायदान पर काबिज है। उसके खाते में 6 अंक -0.585 के नेट रन रेट के साथ है। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

मुंबई लड़ रही है साथ की लड़ाई07 / 07

मुंबई लड़ रही है साथ की लड़ाई

मुंबई इंडियन्स की टीम अपने बाकी बचे तीन मैच में अपनी साख बचाने के इरादे से मैदान पर उतर रही है। मुंबई भले ही प्लेऑफ में ना पहुंचे लेकिन उसकी कोशिश निचले पायदान को दो टीम नहीं रहने की है। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!