एमएस धोनी IPL 2026 खेलेंगे या नहीं, CSK ने कर दिया कन्फर्म
MS Dhoni: IPL 2026 से पहले जितनी चर्चा आरसीबी के बिकने की है, उससे कहीं ज्यादा थाला फैंस के बीच उनके खेलने या न खेलने पर है। धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद फैंस के लिए उन्हें खेलते देखने का इकलौता मंच आईपीएल ही है। यही कारण है कि फैंस उनका और आईपीएल का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी इसको लेकर चर्चा हो रही थी कि वह खेलेंगे या नहीं, लेकिन अब इन तमाम अटकलों पर टीम मैनेजमेंट ने जवाब दे दिया है। चलिए जानते हैं कि आईपीएल 2026 में धोनी खेलेंगे या नहीं?
लग गई मुहर
आईपीएल 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 15 नवंबर की डेडलाइन तय की गई है। जब सभी टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट देनी होगी। लेकिन इन सब के बीच एमएस धोनी भी चर्चा में हैं। दरअसल यह चर्चा उनके आईपीएल खेलने या न खेलने को लेकर है। लेकिन अब सीएसके ने इन चर्चाओं पर खुलकर जवाब दिया है और अटकलों पर विराम लगा दी है। (साभार-IPL)
16 सीजन से सीएसके के साथ
चेन्नई सुपर किंग्स मतलब एमएस धोनी। आईपीएल के पहले सीजन से अब तक चेन्नई की टीम को 16 सीजन तक धोनी का साथ मिला था। जब दो सीजन चेन्नई के खेलने पर बैन लगा था, उसके अलावा वह लगातार इस टीम के साथ बने हुए हैं। (साभार-IPL)
क्या खेलेंगे 17वां सीजन
भले ही सीएसके के साथ धोनी के 16 साल ही हुए हो, लेकिन आईपीएल में वह पिछले 18 साल से डंटे हुए हैं। ऐसे में उनकी उम्र और फिटनेस को देखते हुए इस बात की चर्चा हो रही है कि क्या वह 17वां सीजन खेलेंगे या नहीं? (साभार-IPL)
क्यों जरूर हैं धोनी
धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान नहीं हैं। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। लेकिन धोनी को विकेट के पीछे से मैच बदलने का हुनर आता है। इसके अलावा विकेटकीपिंग में कोई कमी नहीं आई है। आईपीएल 2025 में सूर्या की स्टंपिंग ने खूब सबका ध्यान खींचा था। जब तक गायकवाड़ खुद को कप्तान के रुप में साबित नहीं कर लेते, तब तक धोनी का रहना जरूरी है। (साभार-IPL)
मिल गया जवाब
धोनी के आईपीएल 2026 में खेलने को लेकर सीएसके के सीईओ ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा 'धोनी ने खुद हमसे कहा है कि वह आईपीएल 2026 में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। पिछले कुछ सालों से लगातार आईपीएल शुरू होने से पहले इस बात की लगातार चर्चा होते रहती है। (साभार-IPL)
सबसे सफल कप्तान
एमएस धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने इस टीम को 5 बार खिताब दिलवाया है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 2010, 2011, 2018, 2021, और 2023 में चैंपियन बनी है। (साभार-IPL)
क्या खाकर 59 में 29 जैसे यंग हैं स्वामी रामदेव
Dec 10, 2025
IPL 2026 ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसों वाली टीम कौन सी है
Akshaye Khanna के करियर पर काला धब्बा छोड़ गई ये 5 फ्लॉप फिल्में, आज तक एक्टर की आंखों से बहते हैं अफसोस के आंसू
भारत में कितने पोस्ट ऑफिस? बड़े बदलाव की तैयारी में सरकार, शुरू किया नया सुधार अभियान
दिमाग तो जन्मजात था हमारे पास, फिर भी बचपन की कई सारी चीजें हमें क्यों नहीं याद रहतीं? जानें क्या है माजरा
बीच पर धमाकेदार न्यू ईयर पार्टी, इन खूबसूरत जगहों पर समुद्र किनारे मिलेगा अल्टीमेट फन
दिल्ली के सदर बाजार इलाके में लगी भीषण आग, इलाके में उठा धुएं का गुबार; फायर ब्रिगेड मौजूद
Goa Nightclub Tragedy: 11:45 पर आग और 1:17 पर थाईलैंड की टिकट! क्या पहले से तय था लूथरा ब्रदर्स के भागने का प्लान?
UP के फेमस पूर्व IPS गिरफ्तार, जालसाजी में खा सकते हैं जेल की हवा; बोले-जा सकती है जान
11, 12, 13 दिसंबर को खतरनाक मौसम का पूर्वानुमान, बर्फबारी-शीतलहर से लुढ़केगा तापमान; बारिश का अलर्ट
बसने जा रही गोविंदपुरम टाउनशिप! 112.50, 162, 200, 288 और 450 वर्ग मीटर के मिलेंगे प्लॉट; जल्द होगी ऑनलाइन बुकिंग
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited