कैसे राजनेता होते धोनी, बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने दिया जवाब
भारत के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी जब भी मैदान में उतरते हैं कमाल करते हैं। लेकिन अगर वह राजनीति के मैदान पर उतरते तो कैसे नेता बनते? इस सवाल का मजेदार जवाब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया है।

एमएस धोनी सबसे सफल कप्तान
एमएस धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। वह भारत के इकलौते कप्तान हैं जिनके पास 3 आईसीसी ट्रॉफी है। धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था।

आईपीएल के भी सबसे सफल कप्तान धोनी
टीम इंडिया के लिए ही नहीं धोनी आईपीएल में भी सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके 5 बार आईपीएल चैंपियन बनी है। आईपीएल 2025 में भी धोनी आईपीएल में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी एक्शन में होंगे।

सफल कप्तान पर कैसे राजनेता
धोनी एक सफल क्रिकेटर हैं, लेकिन अगर वह राजनीति में आते तो कैसे राजनेता बनते। इस सवाल का जवाब बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मजेदार अंदाज में दिया है।

धोनी के राजनीति में आने पर राजीव शुक्ला का जवाब
राजीव शुक्ला ने एक इंटरव्यू में धोनी के राजनीति में आने को लेकर मजेदार जवाब दिया। उनके अनुसार धोनी अगर राजनीति में आते तो एक अच्छे राजनेता होते। लेकिन साथ ही राजीव शुक्ला ने साफ किया कि चुनाव लड़ना या न लड़ना पूरी तरह से उनका फैसला है।

आसानी से जीत जाएंगे धोनी
राजीव शुक्ला ने कहा कि अगर वह चुनाव लड़ें तो आसानी से जीत जाएंगे। वह काफी लोकप्रिय हैं। यह तस्वीर 2018 की है जब संपर्क से समर्थन के तहत एमएस धोनी और गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात हुई थी।

चुनाव लड़ने के बारे में पूछ चुके हैं राजीव शुक्ला
राजीव शुक्ला ने एक बार धोनी से चुनाव लड़ने को लेकर भी सवाल किया था। उन्होंने पूछा था कि मैंने सुना है आप लोक सभा चुनाव लड़ने वाले हैं। इस पर धोनी ने जवाब दिया नहीं, बिल्कुल नहीं।
दुनिया का एक ऐसा देश, जहां हील्स पहनने पर है पाबंदी
Mar 15, 2025

भूलकर भी चाय-कॉफी के साथ न खाएं ये चीज, पेट में जाते ही करेगी जहर का काम, गैस और कब्ज का बना देगी मरीज

भारत का कौन सा शहर है IAS की तैयारी के लिए सबसे बेस्ट, कहा जाता है यूपीएससी का गढ़

99 साल की लीज, क्या फिर आपको छोड़ना पड़ेगा अपना फ्लैट? जानिए पूरा सच!

सस्ते में कर लें हनीमून की प्लानिंग, 10 हजार से कम है खर्चा, खुशी से झूम उठेगी पार्टनर

रणबीर कपूर से पहले इन मर्दों के प्यार में डूब चुकी थीं आलिया भट्ट, एक को तो फेम मिलते ही किया था किनारे

Chhaava Box Office Collection Day 29: छावा ने तोड़ा शाहरुख खान की फिल्म पठान का रिकॉर्ड, होली के दिन जमकर छापे नोट

होली की खुशियों पर छाया मातम, इंद्रायणी नदी-पोखर में डूबकर 7 लोगों की मौत; ऐसे हुआ एक्सीडेंट

इस्लामिक स्टेट कमांडर अबू खदीजा को इराकी और अमेरिकी बलों ने किया ढेर, इराक के पीएम सुदानी ने दी जानकारी

पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक: विद्रोहियों ने 214 बंधकों को मारा, पाक की जिद के चलते गई सैनिकों की जान, BLA ने बताई एक-एक बात

वेट लॉस के महंगी डाइट और एक्सरसाइज छोड़ अपना लें फिटनेस का ये फॉर्मूला, तेजी से कम होने लगेगा बॉडी फैट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited