IPL 2025 में इन 5 विकेटकीपर्स पर रहेगी सभी की नजर

​IPL 2025 Top Wicket Keepers: इंडियन प्रीमियर लीग का एक और धमाकेदार सीजन 22 मार्च 2025 से शुरू होने वाला है। इसके पहले मैच का आयोजन 22 मार्च को किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों पर सभी की नजर टिकी होती है वहीं कुछ विकेटकीपर्स भी हैं जो कि हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। ये खिलाड़ी स्टंपिंग तो करते ही है साथ ही रनों में भी योगदान देते हैं। आइए जानते हैं कि आईपीएल 2025 में किन विकेटकीपर्स पर सभी की नजर टिकी होगी।


संजू सैमसन
01 / 05

संजू सैमसन

संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान भी हैं और विकेटकीपिंग भी करने वाले हैं। संजू कैसे अपनी टीम को आगे बढ़ाते हैं इस पर सभी की नजर टिकी होगी। संजू टीम इंडिया के लिए भी विकेटकीपिंग कर रहे हैं और उन पर टीम मैनेजमेंट भी नजर रखेगा।

महेंद्र सिंह धोनी
02 / 05

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विकेटकीपिंग करने वाले हैं। वे जब भी मैदान पर उतरते हैं तो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। पिछले साल घुटने की चोट से परेशान धोनी की विकेटकीपिंग पर सभी की नजर रहेगी।

केएल राहुल
03 / 05

केएल राहुल

केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। वे भारतीय टीम के लिए वनडे और टेस्ट में ये काम कर चुके हैं। केएल राहुल की बल्लेबाजी पर भी सभी की नजर रहेगी।

 हेनरी क्लासेन
04 / 05

हेनरी क्लासेन

हेनरी क्लासेन एक बार फिर से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए विकेटकीपिंग करने वाले हैं। क्लासेन एक विस्फोटक बल्लेबाज होने के साथ-साथ अच्छे विकेटकीपर भी हैं।

ऋषभ पंत
05 / 05

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए विकेटकीपिंग करने वाले हैं। वे टीम के कप्तान भी हैं और उन पर सभी की नजर टिकी होगी। पंत की स्टंपिंग शानदार है। वे टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

Follow Us :

fb-icontwitter-dark-icon-newinsta-icon

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited