IPL 2025 ऑक्शन से पहले धोनी ने रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा ऐलान
MS Dhoni Retirement: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत में अभी 9 महीने से भी ज्यादा का समय बचा है और अभी से इसमें कौन से खिलाड़ी रिटेन होंगे इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के बीच चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर भी चर्चाएं हैं। धोनी ने इसी बीच बड़ा ऐलान कर दिया है।

धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चर्चाएं
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही है। धोनी 40 साल के हो गए हैं और उनके पैर में भी चोट है। वे पिछले आईपीएल सीजन में लड़खड़ाते हुए भी नजर आ रहे थे ऐसे में उनके रिटायरमेंट की चर्चाएं तेज हैं।

पहले ही छोड़ चुके कप्तानी
महेंद्र सिंह धोनी पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ चुके हैं। पिछले सीजन में रुतुराज गायकवाड़ ने कमान संभाली थी हालांकि टीम कुछ खास नहीं कर पाई थी और प्लेऑफ में जगह नहीं पा पाई थी।

रिटायरमेंट को लेकर दिया बड़ा बयान
महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रिटायरमेंट को लेकर बताया है कि "फ्रैंचाइजी और प्रबंधन के लिए रिटेंशन नियमों और बाकी चीजों पर फैसला करने के लिए अभी बहुत समय है। इसलिए जब सब कुछ तय हो जाएगा, तब हम कोई फैसला लेंगे।'

टीम का हित सर्वोपरी
महेंद्र सिंह धोने ने आगे कहा कि 'जब नियम तय हो जाएंगे, तब हम कोई फैसला ले पाएंगे...आखिर में हमें वह फैसला लेना होगा जो सीएसके के लिए सबसे अच्छा हो और यही हमारा अंतिम लक्ष्य है।"

आखिरी मैच में जड़ा था गगनचुंबी छक्का
महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी आईपीएल मैच आरसीबी के खिलाफ खेला था। इसमें उन्होंने 110 मीटर का छक्का जड़ा था हालांकि टीम को जीत नहीं दिला पाए थे।

आईपीएल के नियमों में हो सकता है बदलाव
आईपीएल के रिटेंशन के नियमों में बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कई फ्रेंचाइज ने बीसीसीआई से इसकी संख्या बढ़ाने की मांग की है।

नदियों में पानी कहां से आता है, टॉपर्स को ही पता होगा सही जवाब

बेंगलुरू का चिन्नास्वामी स्टेडियम लाल से हुआ सफेद, ये है वजह

रोहित शर्मा के 'किट बैग' में क्या-क्या होता है और कितनी है कीमत?

Top 7 TV Gossips: तो इस वजह से Hiba Nawab ने छोड़ा 'झनक', डेटिंग की खबरों के बीच प्रियंका ने लिखी ये कविता

बड़े घर की बहुएं पहनती हैं ऐसे छन-छन पाजेब, देखें राजवाड़े से गोभी PAJEB तक के ट्रेंडी और हैवी डिजाइन

कर्रेगुट्टा से जान बचाकर भाग रहे 20 नक्सली गिरफ्तार, रास्ते में ही तेलंगाना पुलिस ने हथियारों के साथ धर दबोचा

अमेरिका के मध्य पश्चिम में भीषण तूफान का कहर, 21 लोगों की मौत; कई इमारतें क्षतिग्रस्त, बिजली ठप

Kal ka Panchang: संडे को सूर्य उपासना के लिए क्या है सही समय, ये रही करण, योग, दिशा शूल और राहु काल की जानकारी

Lucknow: पत्नी से झगड़े के बाद वकील ने लगाई डैम में छलांग, बचाने के लिए कूदा रिश्तेदार भी बहा, मिली लाश

मेरे लिए वह चीकू ही रहेगा, कोहली की दोस्ती पर बोले पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited