धोनी ने एक महीना नॉन वेज खाना छोड़ दिया था, वजह हैरान करने वाली थी
Interesting Tales Of MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और इन दिनों चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी सेवाएं दे रहे महेंद्र सिंह धोनी कभी चर्चा से बाहर नहीं रहते हैं। कोई ना कोई उनके बारे में ऐसे किस्से बताता ही रहता है जिसे उनके फैंस को जानने में दिलचस्पी रहती है। ऐसा ही खुलासा एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया है।

धोनी को पसंद है नॉन वेज खाना
भारत के महान पूर्व कप्तान एम एस धोनी के निजी जीवन और उनकी दिनचर्या को जानने की सबको उत्सुकता रहती है। वो क्या खाते हैं, क्या पीते हैं, फैंस सब कुछ जानना चाहते हैं। यहां आपको बता दें कि खाने में माही को नॉन वेज काफी पसंद है और वो खुद इस चीज को कई बार जाहिर भी कर चुके हैं।

बटर चिकन है फेवरेट डिश
धोनी ने कई बार ये बात सार्वजनिक तौर पर बताई है कि उनको खाने में सबसे ज्यादा बटर चिकन डिश पसंद हैं। यही नहीं वो अपने फार्महाउस पर कड़कनाथ मुर्गे भी बड़ी संख्या में रखते हैं। जिसमें अन्य मुर्गों की तुलना में ज्यादा प्रोटीन होता है।

धोनी के नॉन वेज खाने पर दिलचस्प खुलासा
ये किसी से छुपा नहीं है कि धोनी नॉन वेज खाने के दीवाने हैं लेकिन इसी को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक दिलचस्प किस्से का खुलासा किया है।

एक महीने के लिए छोड़ दिया था नॉन वेज
आकाश चोपड़ा ने एक यू-ट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में बताया कि एक समय जब आकाश और धोनी दोनों इंडिया-ए टीम के लिए खेल रहे थे, तब वो उनके रूम पार्टनर थे। आकाश ने बताया कि मैं शाकाहारी था जबकि धोनी नॉन वेज के शौकीन। तो जब मैं उनसे पूछता था कि वो क्या ऑर्डर किया जाए तो वो कहते थे जो भी तुम खाना चाहो। ऐसे उन्होंने एक महीने तक नॉन वेज ही नहीं खाया।

क्या थी असल वजह
इस इंटरव्यू में आकाश चोपड़ा ने धोनी के एक महीने तक नॉन वेज ना खाने की वजह भी बताई। उनके मुताबिक धोनी बहुत शर्मीले थे, वो कभी रूम सर्विस में फोन नहीं करते थे। वो इतने शर्मीले थे कि उन्होंने मुझे टोकना सही नहीं समझा और एक महीना वही खाते रहे जो शाकाहारी खाना मैं ऑर्डर करता था।

धोनी और आकाश का करियर
ये तो बात थी उन दिनों की जब धोनी और आकाश इंडिया-ए के लिए खेलते थे। बाद में चीजें इतनी तेजी से बदलीं कि 10 टेस्ट मैच के बाद आकाश की टीम इंडिया में कभी वापसी नहीं हुई। जबकि धोनी ने 2004 में टीम इंडिया में एंट्री हासिल की और स्वर्णिम करियर को अंजाम दिया। आकाश और धोनी कभी साथ टीम इंडिया में नहीं खेल पाए।

चुटकियों में गायब होंगे किचन की टाइल्स पर लगे तेल के दाग, बस इन 5 घरेलू उपाय से करें साफ, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

3.5 फीट के कद का लोगों ने उड़ाया मजाक, आरती ने पहली बार में IAS बन दिया मुंहतोड़ जवाब

What should not be touch on roads: सावधान! भूलकर भी न छूएं इन चीजों को सड़क पर, वरना पड़ जाएगा बुरी शक्तियों से पाला

फ्लाइट के पायलट को हवा में रास्ता कैसे पता चलता है, नहीं जानते होंगे आप

IQ Test: ताकत नहीं 46 ढूंढ़ने के लिए करना होगा बुद्धि का प्रयोग, दम है तो खोजकर दिखाएं

कुछ ना मिला तो मुर्गियां ही चुरा लीं, चोरनियों का ये वीडियो देखकर हंसी ना रुकेगी

US Tariffs Impact On India: ट्रम्प के टैरिफ से भारत को हर साल होगा 61000 करोड़ रु का नुकसान, केमिकल-मेटल और ज्वैलरी सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री किशिदा पर हमला करने वाला दोषी करार, मिली 10 साल की सजा

Laughter Chefs 2 के मंच पर साथ आए रुबिना दिलैक-विवियन डीसेना, 6 साल बाद फैंस को दिखेगी केमिस्ट्री

Anupamaa: अनुपमा के बाद अब आस्था के महाकुंभ का हिस्सा बनी राही, ऑफव्हाइट साड़ी पहन त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited