विराट के मोजूदा फॉर्म को देखते हुए कोई नहीं कह सकता कि 2027 वर्ल्ड कप में किंग प्लेइंग का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन फॉर्मं का कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में एक-दो मैच ंमें खराब बल्लेबाजी के बाद उनके खेलने पर सवाल उठने लगते हैं। ऐसे में उनके वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर एमएस धोनी का बयान आया है।
रोहित शर्मा फिलहाल फॉर्म से जूझ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में उनके बल्ले से रन नहीं निकले। 3 मैच में रोहित ने केवल 20.33 की औसत से 61 रन बनाए थे।
विराट कोहली और रोहित शर्मा अब जून में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे। वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे।
अब सवाल उठता है कि क्या विराट और रोहित शर्मा 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे। इस सवाल पर सबके पास अलग-अलग जवाब हैं। अब धोनी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। चलिए जानते हैं विराट-रोहित के भविष्य के बारे में धोनी ने क्या कहा?
धोनी से जब विराट और रोहित के वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, क्यों नहीं, क्यों कोई वनडे वर्ल्ड कप नहीं खेल सकता। मुझे लगता है उम्र कोई पैमाना नहीं होना चाहिए। फिटनेस और फॉर्म पर बात होनी चाहिए।
धोनी ने कहा इस पूरे मसले पर किसी को कुछ कहने का अधिकार नहीं है। अगर वे अच्छा परफॉर्म करते हों तो और देश के लिए अच्छा कर रहे तो उनको खेलना चाहिए।
आपको अनुभवी लोग कैसे मिलेंगे। आप 20 साल के अनुभवी खिलाड़ी को नहीं ला सकते हैं वो अलग बात है कि आपके पास सचिन जैसा खिलाड़ी हो। मेरे ख्याल से सबको बराबर ट्रीट करना चाहिए। अगर वह परफॉर्म करेंगे तो खेलेंगे और अगर नहीं करेंगे तो नहीं खेलेंगे।