टी20 फॉर्मेट बल्लेबाजों के धूम-धड़ाके के लिए जानी जाती है, लेकिन हर बार मुश्किलों का सामना करते हुए गेंदबाज भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहते हैं। इस बार भी बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों का भी जलवा रहा। टॉप गेंदबाजों की बात करें तो वर्ल्ड चैंपियन टीम भारत का जलवा साफ नजर आता है। चलिए जानते हैं इस बार टी20 वर्ल्ड कप में किसके नाम रहे सर्वाधिक विकेट?
फाइनल में 4 विकेट लेकर बेहतरीन स्पेल डालने वाले जसप्रीत बुमराह ने इस बार टॉप पर फिनिश किया। उन्होंने 8 मैच में 6,21 की इकोनॉमी से गेदबाजी करते हुए सर्वाधिक 14 विकेट चटकाए।
इस लिस्ट में नंबर दो पर भी भारतीय गेंदबाज का नाम रहा। वरुण चक्रवर्ती ने 9 मैच में 9.21 की इकोनॉमी से 14 विकेट चटकाए।
इस लिस्ट में नंबर 3 पर अमेरिकी गेंदबाज शेडसी वैन शाल्कविक हैं। उन्होंने केवल 4 मैच में 6.81 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट चटकाए।
इस लिस्ट में नंबर 4 पर जिम्बाब्वे को पहली बार सुपर-8 में पहुंचाने वाले ब्लेसिंग मुजरबानी हैं। उन्होंने 6 मैच में 6.89 की इकोनॉमी से 13 विकेट चटकाए हैं।
इस लिस्ट में इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद हैं। रशीद ने 8 मैच में 8.15 की इकोनॉमी से 13 विकेट चटकाए। इंग्लैंड का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया।
इस लिस्ट में नंबर 6 पर लुंगी एन्गिडी का नाम है। सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली साउथ अफ्रीका के गेंदबाज एन्गिडी 7 मैच में 7.19 इकोनॉमी से 12 विकेट चटकाए हैं।