भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

IND vs NZ Most Run Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को वड़ोदरा में खेला जाएगा। इस मुकाबले में शुभमन गिल बतौर कप्तान वापसी कर रहे हैं जबकि विराट और रोहित शर्मा भी एक्शन में होंगे। इस सीरीज से पहले चलिए जानते हैं कि इन दो टीमों के बीच वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं?

टॉप-5 बल्लेबाज
01 / 07
Image Credit : ICC

टॉप-5 बल्लेबाज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक हुए वनडे मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो टॉप-5 में से 3 बल्लेबाज न्यूजीलैंड के हैं जबकि केवल दो बल्लेबाज भारत से हैं। इस लिस्ट में टॉप पर रहने वाला बल्लेबाज सालों पहले क्रिकेट को अलविदा कह चुका है। चलिए एक-एक कर जानते हैं कि इस लिस्ट में आखिर कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं?

पहला मुकाबला कब
02 / 07
Image Credit : ICC

पहला मुकाबला कब

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को वड़ोदरा में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को और तीसरा और आखिरी मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले चलिए जानते हैं कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच अब तक हुए वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन-कौन हैं?

टॉप पर सचिन तेंदुलकर
03 / 07
Image Credit : ICC

टॉप पर सचिन तेंदुलकर

इस लिस्ट में टॉप पर सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने 1990 से 2009 के बीच 42 मैच की 41 पारी में सबसे ज्यादा 1750 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 186 रन है।

नंबर दो पर विराट
04 / 07
Image Credit : ICC

नंबर दो पर विराट

इस लिस्ट में नंबर दो पर विराट कोहली हैं। उन्होंने 2010 से 2025 के बीच 33 मैच की 33 पारी में 1657 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 154 रन है। ​

नंबर 3 पर रॉस टेलर
05 / 07
Image Credit : ICC

नंबर 3 पर रॉस टेलर

इस लिस्ट में नंबर 3 पर रॉस टेलर हैं। उन्होंने 2009-2020 के बीच 35 मैच की 34 पारी में 1385 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 112 रन है।

नंबर 4 पर विलियमसन
06 / 07
Image Credit : ICC

नंबर 4 पर विलियमसन

इस लिस्ट में नंबर 4 पर केन विलियमसन हैं। उन्होंने 2010-2025 के बीच 31 मैच की 30 पारी में 1239 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 118 रन है।

नंबर 5 पर नाथन एस्टल
07 / 07
Image Credit : ICC

नंबर 5 पर नाथन एस्टल

नंबर 5 पर कीवी बल्लेबाज नाथन एस्टल हैं। उन्होंने 1995-2005 के बीच 29 मैच की 29 पारी में 1207 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 5 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 120 रन है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited